41.1 C
Delhi
Tuesday, May 21, 2024

जौनपुर : भाजपा किसान मोर्चा ने फूंका राहुल गांधी का पुतला

जौनपुर : भाजपा किसान मोर्चा ने फूंका राहुल गांधी का पुतला

जौनपुर। 
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
          भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारियों और नगर दक्षिणी के पदाधिकारियों ने नगर के अमरावती चौक पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और तृणमूल सांसद कल्याण बनर्जी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते भाजपा जिला महामंत्री पीयूष गुप्ता ने कहा कि भारत देश के उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ का शर्मनाक तरीके से विपक्ष के नेताओं द्वारा मिमिक्री करना और उनका मजाक उड़ाना साथ ही राहुल गांधी द्वारा उसका वीडियो बनाना और हंसी ठिठोली करना भारतीय लोकतांत्रिक परंपराओं को शर्मसार करता है।
यह देश के अन्नदाता किसानों का अपमान है। राहुल गांधी ने जो अभद्र टिप्पणी के साथ-साथ अभद्र वीडियो2 प्रसारित की है। उसके लिए यह निंदा का विषय है वह कांग्रेस पार्टी में एक जिम्मेदार पद पर रह चुके है और जिस तरह से बचकानी हरकत राहुल गांधी करते हैं, उन्हें शर्म आनी चाहिए। किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र उपाध्याय ने कहा कि राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ की बड़े अशिष्ट तरीके से मिमिक्री करते हुए मजाक उड़ाया जाना और कुकृत्य का वीडियो राहुल गांधी द्वारा बनाया जाना अति निंदनीय है। कहा कि पूरा इंडिया महागठबंधन के नेताओं को एक किसान पुत्र और साधारण परिवार से अपनी मेहनत द्वारा देश के सर्वोच्च पदों पर जाना बर्दाश्त नहीं हो रहा है। कहा कि इस घटना की जितनी भी निंदा की जाए कम है। नगर दक्षिणी अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव ने कहा कि संसद परिसर में तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण बनर्जी द्वारा देश के उप-राष्ट्रपति जगदीप धनकड़ की मिमिक्री कर उनका मजाक बनायाज गया। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा तृणमूल कांग्रेस सांसद को रोकने के बजाए उनका वीडियो बनाकर उन्हें और उत्साहित कर उनका साथ दिया।
कार्यक्रम के संयोजक जिला महामंत्री किसान मोर्चा इन्द्रसेन सिंह ने कहा कि किसान परिवार से आने वाले हमारे देश के उप-राष्ट्रपति जगदीप धनकड़ का इस तरह मजाक बनाना, यह अमर्यादित है एवं संविधान के खिलाफ है। जिसका भाजपा किसान मोर्चा कड़े शब्दों में निन्दा कर विरोध प्रकट करता है तथा तृणमूल कांग्रेस व कांग्रेस को शीघ्र-अतिशीघ्र इस पर माफी मांगनी चाहिये।कार्यक्रम के उप सह संयोजक जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा घनश्याम यादव ने कहा कि भारत देश के उपराष्ट्रपति और6 राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ का शर्मनाक तरीके से विपक्ष के नेताओं द्वारा मिमिक्री करना और उनका मजाक उड़ाना साथ ही राहुल गांधी द्वारा उसका वीडियो बनाना और हंसी ठिठोली करना भारतीय लोकतांत्रिक परंपराओं को शर्मसार करता है। यह किसी व्यक्ति विशेष या2 जाति का नहीं बल्कि भारत के उपराष्ट्रपति का अपमान है देश के अन्नदाता किसानों का अपमान है। दोनों सांसदों की यह हरकतें शर्मनाक है। इस मौके पर प्रदेश मंत्री अनुसूचित मोर्चा जन जाति सरस गौड़, क्षेत्रीय मंत्री मेनका सिंह, जिला उपाध्यक्ष नीरज मौर्य, जिला मंत्री दिनेश कुमार सिंह, दुग्ध सेवा समाज समिति के अध्यक्ष रमेश यादव, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रागनी सिंह, सुधांशु सिंह, कमलेश निषाद, मनीष श्रीवास्तव, राखी सिंह, सीमा तिवारी,3 सभासद गण विपिन सिंह, विष्णु प्रताप सिंह, सिपिन, नंदलाल यादव, निशि सोनकर, केश नारायण विश्वकर्मा, आयुष अस्थाना एवं नगर दक्षिनी मंडल की पूरी टीम शामिल रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37451792
Total Visitors
593
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

सारण में चुनाव के बाद बवाल, गोलीबारी में एक की मौत, 2 दिनों के लिए इंटरनेट सेवा बंद

सारण में चुनाव के बाद बवाल, गोलीबारी में एक की मौत, 2 दिनों के लिए इंटरनेट सेवा बंद छपरा। तहलका 24x7   ...

More Articles Like This