41.1 C
Delhi
Sunday, May 19, 2024

जौनपुर : तहसील स्तरीय दिव्यांग खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न 

जौनपुर : तहसील स्तरीय दिव्यांग खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न 

शाहगंज।
एम. ई. खान 
तहलका 24×7 
                ब्लॉक संसाधन केंद्र पर परिषदीय विद्यालयों के दिव्यांग बच्चों के बीच अक्षर मिलाओ, केला दौड़, जलेबी दौड़, रंग भरो आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें दिव्यांग बच्चों के विशेष शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला सह संयोजक राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जौनपुर डाॅ. अभिषेक सिंह द्वारा माता सरस्वती जी के प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन एवम् माल्यार्पण कर किया गया। खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभागी बच्चों में रिंकू, अबरार, शालिनी आदि को डॉ रत्नेश कुमार सिंह, डॉ अभिषेक सिंह द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया। तत्पश्चात बच्चों और अभिभावकों के भोजन की व्यवस्था भी की गई। कार्यक्रम का संचालन अशोक कुमार ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से शैलेंद्र कुमार यादव, मानप्रभा, संतोष पाण्डेय, अरुणकांत, प्रमिला यादव, इंद्रेश, वीरेंद्र कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37425443
Total Visitors
795
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

9 श्रद्धालु जिंदा जले, 24 से ज्यादा झुलसे

9 श्रद्धालु जिंदा जले, 24 से ज्यादा झुलसे # वृंदावन से पंजाब जा रही चलती बस में अचानक लगी आग नूंह,...

More Articles Like This