40.1 C
Delhi
Monday, May 6, 2024

जौनपुर : मछुआ समुदाय को साइकिल व आइस बॉक्स का वितरण

जौनपुर : मछुआ समुदाय को साइकिल व आइस बॉक्स का वितरण

शाहगंज।
एम. ई. खान
तहलका 24×7 
            मछली पालन तथा उसका विक्रय करने वाले छोटे व्यवसाइयों को गुरुवार को विधायक रमेश सिंह ने शासन द्वारा प्रदत्त निःशुल्क साइकिल व आइस बॉक्स का वितरण किया। तहसील सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने विभिन्न समुदायों के साथ ही मछुआ समुदाय के लिए शासन द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि हमारी सरकार समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का कार्य कर रही है।
निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद द्वारा निषाद समाज के हित में किये जा रहे कार्यों का भी विस्तारपूर्वक उल्लेख किया। इस दौरान गंगौली निवासी विनोद कुमार, जमदरा निवासी मीला देवी, बृजेश कुमार, बड़ागांव निवासी राम भुवन, सूरज, बघरवारा निवासी पुन्नवासी, असैथा के राजेंद्र प्रसाद, भटपुरा के सुभाष, धिरौली के राम स्वारथ, शेखवलिया की सितारा देवी, दिपाईपुर के महाजन सहित कुल 11 लाभार्थियों को साइकिल व आइस बॉक्स का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार, सुरेंद्र निषाद, पंचम बिंद, अजय निषाद सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। संचालन जिला मत्स्य अधिकारी शाहिद जमाल ने किया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37258480
Total Visitors
795
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

तेजस्वी की तबीयत बिगड़ी, व्हील चेयर पर एयरपोर्ट से निकले

तेजस्वी की तबीयत बिगड़ी, व्हील चेयर पर एयरपोर्ट से निकले पटना।  तहलका 24x7                  लोकसभा...

More Articles Like This