जौनपुर : तीन घरों से बेखौफ चोर समेट ले गए नकदी एंव आभूषण
जफराबाद।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
रसुंगुलपुर गांव में मंगलवार की रात को हौसला बुलंद चोरों ने तीन घरों से आभूषण और नकदी चुरा ले गए। प्राथमिक विद्यालय नवाबाद जंगल के कार्यालय का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया। सुबह डॉग स्क्वॉयड की निशानदेही पर तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया।
भानुप्रताप सिंह के घर में केवल शशिकला सिंह ही रहती हैं। उनके परिवार के लोग दूसरे शहरों में रहते हैं। चोर छत के रास्ते शशिकला के घर में घुस गए। वहां आलमारी के लाकर का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने की दो चेन, दो झुमके, दो अंगूठी, एक पैजनी, नाक की कील, घड़ी आदि उठा ले गए। उसके बाद चोर अवधेश राजभर के घर में गए। वहां कोईं नही रहता। वहां भी चोरी का प्रयास किए। उसके बाद चोर श्यामप्यारे सरोज के घर में गए। वहां उनके जेब से एक हजार रुपये नगद तथा कुछ अन्य सामान लेकर निकल गए। सुबह गांव के सभी पीड़ितों ने पुलिस को जानकारी दी। जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी ने डॉग स्क्वॉयड को बुलाया। खोजी कुत्ते की निशानदेही पर तीन संदिग्धों केे हिरासत में लिया गया है। थाना प्रभारी राजाराम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।








