टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर की आत्महत्या के मामले में पूर्व ब्वॉयफ्रेंड गिरफ्तार

टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर की आत्महत्या के मामले में पूर्व ब्वॉयफ्रेंड गिरफ्तार

इंदौर/ लखनऊ।
विजय आनंद वर्मा
तहलका 24×7
टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर सुसाइड केस में इंदौर पुलिस ने उसके एक्स ब्वॉयफ्रेंड राहुल नवलानी को गिरफ्तार कर लिया है। इस केस में राहुल मुख्य आरोपी हैं, उसकी पत्नी फरार है पुलिस उसकी भी तलाश कर रही है। पति-पत्नी दोनों पर इंदौर पुलिस ने वैशाली की आत्महत्या के बाद पांच-पांच हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।

 

वैशाली ने अपनी पर्सनल डायरी में लिखा है कि उसे यह कदम उठाने पर मजबूर किया गया है, वह अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड राहुल नवलानी से परेशान थीं। मामले में अपना नाम आने के बाद राहुल देश छोड़ने की तैयारी में था। वैशाली ठक्कर के भाई नीरज ने बताया था कि चार दिन बाद ही वैशाली की शादी थी, इससे पहले भी राहुल के चलते एक बार अभिनेत्री की सगाई टूट चुकी थी। राहुल की गिरफ्तारी की पुष्टि इंदौर के पुलिस कमिश्नर हरि नारायणचारी मिश्र ने की है।

Previous article14 साल की पुत्री से दुराचारी पिता ने किया दुष्कर्म
Next articleजौनपुर : तीन घरों से बेखौफ चोर समेट ले गए नकदी एंव आभूषण
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?