जौनपुर : “थैंक यू” सप्ताह के दूसरे दिन मार्शल आर्ट की कार्यशाला आयोजित

जौनपुर : “थैंक यू” सप्ताह के दूसरे दिन मार्शल आर्ट की कार्यशाला आयोजित

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
                 कस्बा स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में सोमवार को छात्राओं को आत्मरक्षा के तरीके सिखाने के लिए कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यशाला में मार्शल आर्ट विशेषज्ञ जेसी सदस्य आनंद वर्मा ने छात्राओं को मार्शल आर्ट की कई तकनीकों की जानकारी दी और उन्हें अभ्यास भी करवाया।

जूनियर जेसी विंग के चेयरमैन अमन अग्रहरि ने बताया कि जेसीआई इंडिया द्वारा जूनियर जेसी विंग के लिए तीन से नौ जुलाई तक विशेष सप्ताह “थैंक यू” का आयोजन किया गया है। इसके तहत दूसरे दिन कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय में छात्राओं को आत्मरक्षा के तरीके सिखाने के लिए कार्यशाला आयोजित की गई। जेसी सदस्य और मार्शल आर्ट विशेषज्ञ आनंद वर्मा ने छात्राओं को प्रतिकूल समय में अपने बचाव के लिए कई तरीके बताए और स्वयं उसका प्रदर्शन करके छात्राओं को अभ्यास भी कराया।

मुख्य अतिथि पूर्व अध्यक्ष दिनेश चंद्र गांधी ने कहा कि बदलते दौर में अराजक तत्वों की बढ़ती संख्या को देखते हुए हर छात्राओं को आत्मरक्षा के तरीके सीखने चाहिए। ताकि वक्त जरूरत पर मनचलों को सबक सिखाया जा सके। विद्यालय की वार्डन ने इसे बेहद जरूरी कार्यक्रम बताया और कहा कि इससे छात्राओं का मनोबल मजबूत होगा। सचिव अश्विनी यादव ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि डॉ मारिया फारूकी, दीपक सिंह, आदित्य अग्रहरि, रोमिल अग्रहरि, रौनक मोदनवाल आदि सदस्य मौजूद रहे।
Previous articleजौनपुर : स्वामी विवेकानंद जी की पुण्यतिथि पर संगत पंगत ने अर्पित किया श्रद्धासुमन
Next articleगोंडा : धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बना रहे पांच आरोपियों को पुलिस ने दबोचा
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?