जौनपुर : पत्रकार का बेटा बनेगा क्रिकेटर, स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ में मिला दाखिला

जौनपुर : पत्रकार का बेटा बनेगा क्रिकेटर, स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ में मिला दाखिला

खुटहन।
संतलाल सोनी
तहलका 24×7
                  क्षेत्र अंतर्गत महमदपुर गुलरा गाँव निवासी पत्रकार प्रमोद पांडेय का पुत्र दिव्यांश पाण्डेय कड़े प्रयास के बाद गुरुगोविंद सिंह स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ में दाखिला के लिए अपना स्थान बना लिया है। उसे क्रिकेट खेल में प्रदेश स्तर पर पंद्रहवाँ स्थान मिला है। इसकी जानकारी होते ब्लाक प्रमुख बृजेश यादव व पत्रकार संघ इकाई के तमाम पत्रकार उनके घर पहुंच होनहार को शुभकामनाएं दिये।
बताते हैं कि लगभग एक माह पूर्व वाराणसी के सिंगरा स्टेडियम में अपने पहले ट्रायल में दिव्यांश ने मंडल स्तर पर प्रथम व प्रदेश स्तर पर छठां स्थान प्राप्त किया था। लगभग दस दिनों पूर्व दूसरा और फाइनल ट्रायल लखनऊ के उक्त स्पोर्ट्स कालेज में आयोजित किया गया था जिसका परिणाम मंगलवार को आया। जिसमें उसे प्रदेश भर में 15वां स्थान मिला। दिव्यांश ने बताया कि फाइनल ट्रायल के एक दिन पूर्व पैर में आयी हल्की चोट की वजह से उसे बल्लेबाजी में असुविधा हो गयी थी। जिसके चलते नंबर कुछ कम आए। ब्लाक प्रमुख के अलावा भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष नरेन्द्र उपाध्याय, पत्रकार संतलाल सोनी, बृजेश उपाध्याय, शिवशंकर दूबे, संगम पांडेय, गोकर्ण पाण्डेय, श्रवण उपाध्याय, जियालाल सोनी, संजीव सिंह, मुलायम सोनी, रिंकू उपाध्याय आदि लोग होनहार से मिल शुभकामनाएं दी।
Previous articleजौनपुर : राजकीय महिला महाविद्यालय में किया गया वृहद पौधरोपण
Next articleजौनपुर : स्वच्छ वातारवरण के लिए पौधरोपण जरूरी- बृजेश सिंह प्रिन्सू
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?