35.1 C
Delhi
Friday, May 17, 2024

जौनपुर : पाही पर सो रहे पीडब्ल्यूडी कर्मचारी की पीट-पीटकर हत्या

जौनपुर : पाही पर सो रहे पीडब्ल्यूडी कर्मचारी की पीट-पीटकर हत्या

सरायख्वाजा।
तहलका 24×7 
                    थाना क्षेत्र अंतर्गत लपरी गांव के तिवारीपुरा में घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर स्थित पाही पर बृहस्पतिवार की रात सोते समय एक पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बदमाशों ने उनके मुंह में कपड़ा ठूंसकर और सिर पर वार करके घटना को अंजाम दिया। इस मामले में मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है। तीन लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
परिजनों के अनुसार एक दिन पहले यानी बुधवार की रात में खेतासराय थाना क्षेत्र के अरहंद गांव में एक बारात आई थी। बारात में ही कुछ लोगों से विवाद हुआ था। विवाद के बाद अगले दिन यानी बृहस्पतिवार की सुबह तिवारीपुरा निवासी पंधारी यादव (52) एक व्यक्ति के साथ समझाने गए थे। वहां फिर से विवाद होने लगा तो पंधारी अपने घर चले आए। बृहस्पतिवार की रात में घर से थोड़ी दूर पाही पर पंपिंग सेट के पास मड़ई में सोने चले गए। इसी दौरान रात में आए बदमाशों ने हत्या कर दी। मृतक पंधारी की पत्नी उर्मिला ने आरोप लगाया कि मनोज अपने साथियों के साथ पाही पर आया और लाठी-डंडों से उसके पति पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल पंधारी को जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में मौत हो गई।
थानाध्यक्ष सरायख्वाजा अखिलेश कुमार मिश्र ने कहा कि मृतक की पत्नी उर्मिला की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले के खुलासे के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। फिलहाल गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है। बताया कि घटना के पीछे कई कारण बताए जा रहे हैं। सभी तथ्यों पर जांच की जा रही है। इस मामले में मनोज, सूरज, आकाश, अमित और सूरज के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37397016
Total Visitors
418
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

ट्रैक्टर ट्राली चंबल नहर में गिरी, चार की मौत, सात घायल

ट्रैक्टर ट्राली चंबल नहर में गिरी, चार की मौत, सात घायल श्योपुर।  तहलका 24x7                 ...

More Articles Like This