44 C
Delhi
Sunday, May 19, 2024

जौनपुर : कच्ची दीवार ढही, मलबे में दबकर बाप-बेटी की मौत

जौनपुर : कच्ची दीवार ढही, मलबे में दबकर बाप-बेटी की मौत

सरायख्वाजा।
तहलका 24×7
                   थाना क्षेत्र के बरैया काजी गांव में बृहस्पतिवार की देर शाम कच्चे मकान की दीवार ढहने से पिता-पुत्री की मौत हो गई जबकि दूसरी पुत्री घायल हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। हादसे के समय घर की महिला बाजार में दवा लेने के लिए गई थी और दोनों बेटियां खाना बनाने की तैयारी कर रही थीं।
बरैया गांव निवासी रामधारी (40) मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करते थे। गांव के ही पुराने कच्चे घर में रहते थे। बीते दिनों हुई बारिश में घर की एक दीवार कमजोर हो गई थी। बृहस्पतिवार की शाम को काम करके वापस लौटे थे और अपने परिवार के साथ खाना बनाने की तैयारी कर रहे थे। उनकी पत्नी सुमित्रा की तबीयत खराब होने के कारण वह अपने बच्चों को छोड़ मल्हनी बाजार में दवा लेने के लिए गई थी।
ऐसे में पिता अपने बच्चों के साथ सब्जी काटकर खाना बनाने की तैयारी कर रहे थे। घर में एक दीवार के पास रामधारी और उनकी दो पुत्रियां चंचल (8) और दीपांजलि (12) बैठी थीं। तभी अचानक एक तरफ की दीवार भरभरा कर गिर गई। उसके मलबे में दबकर रामधारी और उनकी दोनों पुत्रियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचकर तीनों को मलबे से बाहर निकाले।
तीनों को मल्हनी बाजार के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां रामधारी की मौत हो गई। डॉक्टर ने दोनों बेटियों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। शुक्रवार की भोर में दीपांजलि ने भी दम तोड़ दिया। वहीं चंचल प्राथमिक इलाज के बाद वापस घर आ गई।
इस संबंध में पुलिस क्षेत्राधिकारी संत प्रसाद उपाध्याय ने बताया कि घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंचकर जायजा लिया गया है। इस मामले में एसडीएम से वार्ता करके उचित मुआवजा दिलाया जाएगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37429185
Total Visitors
518
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

तेज किया चुनाव प्रचार, अकेले ही सबको टक्कर दे रहे अशोक सिंह

तेज किया चुनाव प्रचार, अकेले ही सबको टक्कर दे रहे अशोक सिंह जौनपुर।  गुलाम साबिर  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This