जौनपुर : पुरानी पेंशन बहाली के लिए धरना-प्रदर्शन की बनी रणनीति
रामपुर/ मड़ियाहूं।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले आगामी दिनांक 20 सितंबर को एक दिवसीय विशाल धरना प्रदर्शन के क्रम में जनपदीय अध्यक्ष अमित सिंह के नेतृत्व में सभी ब्लॉक और तहसीलों प्रभारियों ने शिक्षकों से संपर्क अभियान तेज कर दिया गया है।

इसी क्रम में आज ब्लाक रामपुर और रामनगर में जिला संगठन मंत्री अश्वनी सिंह, जिला संगठन मंत्री संतोष सिंह बघेल एवं जिला प्रचार मंत्री अनुज सिंह के नेतृत्व में जनपदीय टीम ने रामपुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय नोनारी में और रामनगर के बीआरसी पर अध्यापकों के साथ क्रमिक बैठक कर आगामी धरना-प्रदर्शन की रणनीति बनाई गई।इस अवसर पर जिला संगठन मंत्री संतोष सिंह बघेल ने कहा कि पेंशन की लड़ाई हमारे और आपके स्वाभिमान की लड़ाई है सरकार इसे अनदेखा नहीं कर सकती।



















