जौनपुर : पुलिसकर्मियों के ठहरने वाले स्थानों का कोतवाल ने किया निरीक्षण
केराकत। विनोद कुमार तहलका 24×7 यूपी विधानसभा चुनाव के सातवें व आखिरी चरण के होने वाले मतदान को देखते हुए शुक्रवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल समेत अतिरिक्त पुलिस फोर्स बल का जगह जगह पहुँचनी शुरू हो गई है। फोर्स के पहुंचते ही प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण पर्वत ने पुलिस फ़ोर्स के ठहरने वाले स्थानों में केराकत के मटियारी कालेज, खर्गसेनपुर इंटर कालेज, पार्वती पब्लिक स्कूल कुसरना और मुफ़्तीगंज के मनोहर स्कूल का निरीक्षण कर जरुरी इंतजाम की व्यवस्था कराई।