44 C
Delhi
Sunday, May 19, 2024

जौनपुर : पेशाब पिलाने के मामले में पिता-पुत्र समेत चार पर मुकदमा दर्ज

जौनपुर : पेशाब पिलाने के मामले में पिता-पुत्र समेत चार पर मुकदमा दर्ज 

सुजानगंज। 
रविशंकर वर्मा 
तहलका 24×7 
              अपने पड़ोसी मित्र को गांव छोड़कर लौटते समय किशोर की पिटाई करने, भौं छीलने और पेशाब पिलाने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार की रात में पिता-पुत्र सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। दूसरे पक्ष ने भी किशोर व उसके साथी पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने दोनों तरफ से एक-एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।
सुजानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि बृहस्पतिवार को उसका 14 वर्षीय पुत्र अपने पड़ोसी मित्र को छोड़कर साइकिल से आ रहा था। इसी दौरान खुटहनी मोड़ पेट्रोल पंप के समीप कुछ लोगों ने पकड़कर पीट दिया। कुछ दूर ले जाकर पेशाब पिलाई और भौं छील दी। इस मामले में एसपी के निर्देश पर पिता व पुत्र सहित कुल चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। सीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर दो नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्जू किया गया है। वहीं दूसरे पक्ष ने तहरीर देकर कहा कि उसकी पुत्री एक महाविद्यालय में पढ़ने जाती है तो किशोर और उसका मित्र छेड़खानी करते हैं। इस आधार पर किशोर और उसके मित्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सीओ के अनुसार, दोनों पक्ष से एक-एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।
जिस किशोर की पिटाई करके उसकी भौं छीली गई, पेशाब पिलाई गई, मुंह में मिट्टी ठूंसी गई वह और उसका परिवार सहमा है। किशोर की हालत में पहले से सुधार तो है, लेकिन ठीक से बात नहीं कर पा रहा है। उसने पूरी घटना के बारे में बताते हुए कहा कि आरोपियों ने पकड़कर खूब पीटा। हमारे आगे जो लड़का जा रहा था उसके बारे में पूछ रहे थे। खूब पीटने के बाद दूसरी जगह ले ले गए वहां जब मैं पानी मांगा तो पेशाब पिला दी। इस घटना से पूरा परिवार डरा हुआ है। पीड़ित की मां और बुआ दहशत में हैं। मां ने कहा की मेरे बेटे के साथ बहुत गलत किया गया ऊपर से विपक्षी धमकी दे रहे हैं।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37426457
Total Visitors
818
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

9 श्रद्धालु जिंदा जले, 24 से ज्यादा झुलसे

9 श्रद्धालु जिंदा जले, 24 से ज्यादा झुलसे # वृंदावन से पंजाब जा रही चलती बस में अचानक लगी आग नूंह,...

More Articles Like This