32.1 C
Delhi
Tuesday, May 7, 2024

जनपद न्यायाधीश की अध्यक्षता में किया गया संविधान की प्रस्तावना का वाचन

जनपद न्यायाधीश की अध्यक्षता में किया गया संविधान की प्रस्तावना का वाचन

जौनपुर। 
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
             संविधान दिवस के अवसर पर जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती वाणी रंजन अग्रवाल की अध्यक्षता में जनपद न्यायालय परिसर जौनपुर में भारतीय संविधान की प्रस्तावना की पाठन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर न्यायिक अधिष्ठान के समस्त न्यायिक अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। माननीय जनपद न्यायाधीश महोदया द्वारा भारतीय संविधान की प्रस्तावना का पाठन किया गया, जिसे उपस्थित सभी अधिकारी एवं कर्मचारीगण द्वारा दोहराया गया। इस अवसर पर माननीया जनपद न्यायाधीश महोदया द्वारा अपने सम्बोधन में कहा गया कि आज जरूरत इस बात कि है कि जन-जन तक संविधान की जानकारी, उससे प्राप्त मौलिक अधिकारों व कर्तव्यों के बारे में भारतवर्ष के हर नागरिक को जानकारी हो तब जाकर आने वाले दिनों में संविधान दिवस का यह दिन एक उत्सव के रूप में मनाये जाने कि परिकल्पना साकार होगी। हम सभी लोग भारतीय संविधान के द्वारा यानि विधि के शासन के द्वारा शासित होते है, इसका सम्मान हमारा कर्तव्य है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37264731
Total Visitors
1050
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

दिन भर चले सियासी भूचाल पर बोले धनंजय : तीन बार धोखा दे चुकी हैं बहन जी

दिन भर चले सियासी भूचाल पर बोले धनंजय : तीन बार धोखा दे चुकी हैं बहन जी # जेल में...

More Articles Like This