41.1 C
Delhi
Sunday, May 19, 2024

जौनपुर : पॉलिथीन रखने पर चार दुकानदारों पर लगा जुर्माना

जौनपुर : पॉलिथीन रखने पर चार दुकानदारों पर लगा जुर्माना

खेतासराय। 
अज़ीम सिद्दीकी 
तहलका 24×7 
             नगर पंचायत खेतासराय के ईओ रवींद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को पॉलिथीन के खिलाफ अचानक अभियान चलाया। कर्मचारियों ने पुलिस बल के साथ छापेमारी कर चार दुकानों से भारी मात्रा में पॉलिथीन बरामद किया। पॉलिथीन प्रयोग करने पर इन दुकानदारों पर 11 सौ रुपए का जुर्माना लगाया।
पिछले कई महीने से जांच न होने से बाजार में प्लास्टिक कैरी बैग का प्रयोग धड़ल्ले से हो रहा था। नगर प्रशासन को इसकी जानकारी हुई तो अचानक अभियान चलाया गया। दोपहर बाद पुलिस के साथ अचानक नगर पंचायत कर्मचारियों को सब्जी और फल की दुकानों पर पॉलिथीन की जांच करते देख दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कुछ दुकानदार प्लास्टिक का कैरीबैग इधर उधर छिपा लिए। इस दौरान चार दुकनदारों के पास से लगभग आधा किलो पॉलिथीन जब्त कर 11 सौ रुपए का जुर्माना लगाया गया। अभियान में शोभनाथ पाल, प्रमोद यादव, मो.अख्तर, जावेद, दिनेश कुमार, रमेश शामिल रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37425272
Total Visitors
786
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

9 श्रद्धालु जिंदा जले, 24 से ज्यादा झुलसे

9 श्रद्धालु जिंदा जले, 24 से ज्यादा झुलसे # वृंदावन से पंजाब जा रही चलती बस में अचानक लगी आग नूंह,...

More Articles Like This