35.1 C
Delhi
Sunday, May 19, 2024

जौनपुर : विभिन्न थानों की पुलिस ने 13 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार 

जौनपुर : विभिन्न थानों की पुलिस ने 13 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार 

जौनपुर। 
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7
                 जनपद की कानून एवं व्यवस्था बनाये रखने एवं अपराध/अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जनपद के विभिन्न थानों की पुलिस ने 08 वारंटी और 05 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर सभी का चालान न्यायालय भेज दिया।
थाना जलालपुर प्रभारी निरीक्षक मय पुलिस टीम द्वारा गैगेस्टर एक्ट के तीन वांछित तीन अभियुक्तों चन्द्रभूषण यादव पुत्र रामसमुझ यादव निवासी धर्मापुर थाना गौरा बादशाहपुर जौनपुर, संदीप यादव पुत्र राममिलन यादव निवासी धर्मापुर थाना गौरा बादशाहपुर, जौनपुर एवं प्रदीप यादव पुत्र जयनाथ यादव निवासी धर्मापुर थाना गौरा बादशाहपुर जौनपुर को कबूलपुर तिराहे के पास से गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।
थाना मछलीशहर पुलिस टीम द्वारा अपहरण के मुकदमें में एक वांछित अभियुक्त शाहरूख उर्फ खड़ेजा पुत्र रूस्तम निवासी सब्जी मण्डी कस्बा व थाना मछलीशहर जनपद जौनपुर सम्बन्धित मु0अ0सं0 46/23 धारा 363, 366 IPC को रोडवेज बस स्टैण्ड के पास से गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।
थाना सिकरारा पुलिस टीम द्वारा एक वांछित अभियुक्त मु0अ0सं0 39/2023 धारा 419/420 भादवि व 3/9 उ0प्र0 सार्वजानिक परीक्षा अधिनियम 1998 थाना सिकरारा जनपद जौनपुर का सफल अनावरण करते हुए अभियोग से सम्बन्धित घटना मे सम्मिलित/ प्रकाश में आये अभियुक्त पवन चौहान पुत्र महेन्द्र प्रताप चौहान निवासी कोहड़े सुल्तानपुर थाना बक्सा जनपद जौनपुर को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।
थाना शाहगंज पुलिस टीम द्वारा 04 वारंटी अभियुक्तों हरिश्चन्द्र पुत्र देवतादीन निवासी कोहड़ा थाना शाहगंज जौनपुर, लक्ष्मीना पत्नी सरजू प्रसाद निवासी कोहड़ा थाना शाहगंज जनपद जौनपुर, सरजू प्रसाद पुत्र वंशु निवासी कोहड़ा थाना शाहगंज एवं वारण्टी सुनील उर्फ शनि पुत्र ओमप्रकाश जायसवाल निवासी ठकठौलिया थाना शाहगंज जौनपुर को गिरफ्तार कर सभी का चालान न्यायालय भेज दिया।
थाना खुटहन पुलिस टीम द्वारा 03 वारंटी अभियुक्तों शरद कुमार यादव पुत्र श्रीधर यादव ग्राम मियांचक, रमाशंकर पुत्र सहदेव हरिजन एंव अर्जुन पुत्र रामधनी निवासीगण जगजीवनपट्टी थाना खुटहन जनपद जौनपुर को गिरफ्तार कर सभी का चालान न्यायालय भेज दिया गया। थाना चन्दवक पुलिस टीम 01 वारंटी अभियुक्त बहादुर पुत्र पंचम निवासी कनौरा थाना चंदवक को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37422366
Total Visitors
495
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत शाहगंज, जौनपुर। तहलका 24x7                नगर...

More Articles Like This