35.1 C
Delhi
Sunday, May 19, 2024

जौनपुर : पोलिंग बूथ के लिए पार्टियाँ रवाना, मतदान कल

जौनपुर : पोलिंग बूथ के लिए पार्टियाँ रवाना, मतदान कल

सुइथाकलां। 
मो आसिफ 
तहलका 24×7
                  विकासखण्ड के ग्राम पंचायत सवायन के रिक्त ग्राम प्रधान पद पर कल होने वाले उपचुनाव के लिए विकासखण्ड मुख्यालय से बुधवार अपरान्ह पोलिंग पार्टियाँ रवाना हो गयी। उपचुनाव कुल पाँच बूथों पर मतदान किए जाएंगे।
बुधवार अपरान्ह विकासखण्ड मुख्यालय से उक्त ग्राम पंचायत में रिक्त प्रधान पद पर मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टियाँ बूथों के लिए चुनाव सामग्री के साथ रवाना हो गई। सहायक निर्वाचन अधिकारी एडीओ आईएसबी सुरेन्द्र नाथ ने बताया कि उक्त पद के लिए गुरूवार को होने वाले मतदान के लिए जूनियर हाई स्कूल सवायन को मतदान केन्द्र बनाया गया है।
कुल पाँच बूथ बनाए गए हैं। जिस पर कुल 3853 मतदाता अपने मतदान का उपयोग करेंगे। उपचुनाव सकुशल सम्पन्न कराने सम्बन्धी सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। कुल 6 पार्टियाँ बनायी गई हैं, जिसमें एक को रिजर्ब में रखते हुए पांच को रवाना किया गया। निष्पक्ष और शान्तिपूर्ण चुनाव के लिए पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल लगाए गए हैं। मतदान सुबह 7 बजे से सांय 5 बजे तक होगा।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37421992
Total Visitors
487
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत शाहगंज, जौनपुर। तहलका 24x7                नगर...

More Articles Like This