जौनपुर : प्रेमचंद बने शाहगंज ब्लाक के प्रधान संघ अध्यक्ष
खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
शाहगंज ब्लाक के सोंधी कार्यालय सभागार में शनिवार की शाम मंडल उपाध्यक्ष बालकृष्ण यादव और जिलाध्यक्ष रायसाहब यादव की देख-रेख में प्रधान संघ का चुनाव हुआ। जिसमें सेठुआपारा प्रधान प्रेमचंद यादव को सर्वसम्मति से संघ का ब्लाक अध्यक्ष चुना गया। जबकि मवई की प्रधान नीरा यादव को महामंत्री पद के लिए चुना गया।









