36.7 C
Delhi
Monday, May 20, 2024

जौनपुर : बांस काटने के विवाद में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत 

जौनपुर : बांस काटने के विवाद में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत 

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी 
तहलका 24×7
                        रविवार की शाम क्षेत्र के बारा गांव में बांस काटने के विवाद में हुई मारपीट में एक युवक को दबंगों ने लाठी-डंडे से पीटकर गम्भीर रुप से घायल कर दिया था। घायल युवक का इलाज आजमगढ़ के एक निजी नर्सिंग होम में चल रहा था। सोमवार की रात घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार देर शाम युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार बारा गांव निवासी अलाउद्दीन का बांस रविवार को दिन में गांव के ही अंसार पक्ष के लोगों ने काट लिया था। अलाउद्दीन रविवार की देर शाम इसी बात को लेकर अंसार पक्ष के घर गए थे। बात बात मे विवाद बढ़ गया और अंसार पक्ष के लोगो ने अलाउद्दीन को लाठी-डंडे से पीटकर गम्भीर रुप से घायल कर दिया था। अलाउद्दीन को देर रात पीएचसी सोंधी से ज़िला अस्पताल ले जाया गया जहां हालत गम्भीर होने पर रेफर कर दिया गया था।
परिजन उसे बीएचयू, इलाहाबाद और अंत में आजमगढ़ के निजी अस्पताल उपचार के लिए ले गए थे। सोमवार की देर रात आजमगढ़ के निजी अस्पताल मे अलाउद्दीन की उपचार के दौरान मौत हो गईं। अस्पताल की सूचना पर आजमगढ़ पुलिस शव का पोस्टमॉर्टम कराया। अलाउद्दीन का शव देर शाम पोस्टामार्टम के बाद गांव के पैतृक कब्रिस्तान मे दफन कर दिया गया। अलाउद्दीन घर मे रह कर खेती बाड़ी का काम करता था।
प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव ने बताया कि घायल युवक के पिता अमीन की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कारवाई की जा रही है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37433761
Total Visitors
363
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

तेज किया चुनाव प्रचार, अकेले ही सबको टक्कर दे रहे अशोक सिंह

तेज किया चुनाव प्रचार, अकेले ही सबको टक्कर दे रहे अशोक सिंह जौनपुर।  गुलाम साबिर  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This