जौनपुर : भाजपाइयों ने मनाई महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
भारतीय जनता पार्टी के सामाजिक न्याय पखवाड़ा के अंतर्गत भाजपा अनुसुचित मोर्चा के कार्यकर्ता महात्मा ज्योतिबा फुले का जयंती मना रही है। जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में सोमवार को महात्मा ज्योतिबा फुले जी की जयंती भाजपा कार्यालय पर मनाई गई। सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा ज्योतिबा फुले के चित्र पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दी गई। उसके उपरांत उपस्थित छात्रों में फल वितरित किया उसके उपरान्त उनके कृतित्व पर प्रकाश डाला गया।

जिलाध्यक्ष ने उनके कृतित्व पर प्रकाश डालते हुये कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले एक भारतीय समाज सुधारक, समाज प्रबोधक, विचारक, समाजसेवी, लेखक, दार्शनिक तथा क्रान्तिकारी कार्यकर्ता थे। इन्हें महात्मा फुले एवं ज्योतिबा फुले के नाम से भी जाना जाता है। सितम्बर 1873 में इन्होने महाराष्ट्र में सत्य शोधक समाज नामक संस्था का गठन किया। महिलाओं व दलितों के उत्थान के लिय इन्होंने अनेक कार्य किए। समाज के सभी वर्गो को शिक्षा प्रदान करने के ये प्रबल समथर्क थे। वे भारतीय समाज में प्रचलित जाति पर आधारित विभाजन और भेदभाव के विरुद्ध थे।आगे उन्होंने कहा कि उनका मूल उद्देश्य स्त्रियों को शिक्षा का अधिकार प्रदान करना, बाल विवाह का विरोध, विधवा विवाह का समर्थन करना रहा है।









