13.1 C
Delhi
Tuesday, November 11, 2025

जौनपुर : भूमि विवाद में लाठी से पीटकर युवक की हत्या, आक्रोशित भीड़ ने फूंकी बाइक

जौनपुर : भूमि विवाद में लाठी से पीटकर युवक की हत्या, आक्रोशित भीड़ ने फूंकी बाइक

# जौनपुर-प्रयागराज मार्ग जाम करने पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
               मुंगरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के लतहरिया गांव में भूमि विवाद को लेकर शनिवार की शाम दो पक्षों में कहासुनी के दौरान मारपीट हो गई। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के एक युवक की लाठी से पीटकर हत्या कर दी गई, जबकि बीच-बचाव में आई एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए।

घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। वहीं, घटना से आक्रोशित लोगों ने आरोपी के घर धावा बोल दिया। घर के सामने खड़ी बाइक में आग लगा दी। रात दस बजे आक्रोशित लोग जौनपुर-प्रयागराज मार्ग जाम कर दिए। इसी दौरान पुलिस ने लाठी चार्ज कर सभी को तितर- बितर कर दिया और शव को कब्जे में ले लिया। साथ ही देर रात तक मौके पर सीओ मछलीशहर अतर सिंह और सर्किल के सभी थानों की फोर्स डटी रही।

लतहरिया गांव निवासी रामआसरे पटेल (40) और पड़ोसी गांव पकड़ी निवासी राजेश प्रजापति के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। शनिवार की शाम को पांच बजे राम आसरे पटेल अपने कच्चे मकान को बारिश से बचाने के लिए उस पर पॉलिथीन फैला रहे थे। इसकी जानकारी राजेश प्रजापति को हुई तो वह अपने परिजनों के साथ लतहरिया पहुंच गया। मकान पर पॉलिथीन फैलाने को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। लाठी डंडे के हमले में राम आसरे पटेल के सिर में गंभीर चोट लगी, वह वहीं पर गिर पड़े। परिजन अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि रामआसरे के भाई राम अचल (35) व उनकी मां बबना देवी (70) गम्भीर रूप से घायल हो गई।

राम आसरे की मौत की खबर सुनते ही आक्रोशित लोग राजेश प्रजापति के दरवाजे पर पहुंच गए। घर के सामने खड़ी बाइक को आग लगा दी। लोग आरोपी के घर के सामने ही शव रखकर प्रदर्शन करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव उठाने की कोशिश की तो लोगों ने शव उठाने से रोक दिया। सूचना पर सीओ अतर सिंह और सर्किल के कई अन्य थानों की भी फोर्स मौके पर पहुंच गई। पीड़ित पक्ष केस दर्ज करने की मांग करने लगे। मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक ग्रामीण त्रिभुवन सिंह लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन लोग अपनी मांगों पर अड़े थे। जिसके चलते उन्होंने तहरीर लेकर थानाध्यक्ष को रात में ही थाने भेजा।

साथ ही मामले में आरोपी पक्ष के राजेश कुमार प्रजापति, राजन और प्रदीप प्रजापति पर केस दर्ज कर उसकी प्रति भी उपलब्ध कराई, मगर प्रदर्शनकारी अब गिरफ्तारी की मांग पर अड़ और जौनपुर-प्रयागराज मार्ग जाम करने लगे। इसी दौरान पुलिस ने पीछे से भीड़ पर लाठी चार्ज कर दिया। अंधेरा होने के कारण लोग इधर-उधर भाग गए, फिर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण त्रिभुवन सिंह का कहना है कि मामले में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

मुठभेड़ में वांछित बदमाश घायल, तमंचा व बाइक बरामद

मुठभेड़ में वांछित बदमाश घायल, तमंचा व बाइक बरामद जौनपुर।  गुलाम साबिर तहलका 24x7               मीरगंज थाना...

More Articles Like This