44 C
Delhi
Monday, May 20, 2024

जौनपुर : मनबढ़ युवकों ने तलवार से केक काटकर मनाया जन्मदिन 

जौनपुर : मनबढ़ युवकों ने तलवार से केक काटकर मनाया जन्मदिन 

# पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी 

जलालपुर।
तहलका 24×7 
                  थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मरही स्थित भगौती सिंह पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में शुक्रवार को कुछ मनबढ़ युवकों ने तलवार से केक काटकर जन्मदिन मनाया। इसका वीडियो वायरल होने की जानकारी होने पर ग्रामीण आक्रोशित हो गए। प्रधानाध्यापक ने अराजक तत्वों के खिलाफ एसडीएम और सीओ को तहरीर देकर उचित कार्रवाई की मांग की है।
केराकत क्षेत्राधिकारी गौरव शर्मा व एसडीएम नेहा मिश्रा को प्रधानाध्यापक अशोक कुमार सिंह व ग्रामीणों ने प्रार्थनापत्र दिया। कहा कि भगौती सिंह पूर्व माध्यमिक विद्यालय मरही परिसर में लगभग 12 की संख्या में युवकों ने अपने किसी साथी का जन्मदिन मनाने का प्रदर्शन किया।
कार के बोनट पर केक रखकर तलवार से काटकर आम जनमानस के बीच दहशत फैलाने का संदेश दिया। इतना ही नहीं गांव के ही एक जाति विशेष के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए मनबढों ने विद्यालय की संपत्ति को नुकसान पहुंचाते हुए शौचालय का दरवाजा भी क्षतिग्रस्त कर दिया। प्रधानाध्यापक तथा ग्रामीणों ने सीओ केराकत से वीडियो की जांचकर युवकों के खिलाफ करवाई करने कि मांग की हैं।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37439066
Total Visitors
439
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

कालेज में दिलाई गई मतदाता जागरूकता की शपथ 

कालेज में दिलाई गई मतदाता जागरूकता की शपथ  शाहगंज, जौनपुर। गुलाम साबिर  तहलका 24x7                 फरीदुल हक...

More Articles Like This