35.1 C
Delhi
Saturday, May 18, 2024

जौनपुर : मन की बात सुन गदगद हुए भाजपाई

जौनपुर : मन की बात सुन गदगद हुए भाजपाई

खेतासराय। 
अज़ीम सिद्दीकी 
तहलका 24×7 
         प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेडियो कार्यक्रम मन की बात के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। मन की बात कार्यक्रम हर महीने के आखिरी रविवार को प्रसारित होता है। आज 27 अगस्त को कार्यक्रम का 104वां एपिसोड था।इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने चंद्रयान की सफलता का जिक्र करते हुए कहा मिशन चंद्रयान नए भारत की स्पिरिट का प्रतीक है।
पीएम मोदी ने कार्यक्रम में अपनी कविता भी पढ़ी। स्थानीय कस्बा खेतासराय में व्यापार मण्डल के नगर  अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा के प्रतिष्ठान पर भाजपाई गदगद हो गए। पीएम मोदी ने कहा, चंद्रयान की सफलता बहुत बड़ी है। हर ओर इसकी चर्चा हो रही है। चंद्रयान की सफलता ने बता दिया है कि सफलता के कुछ सूरज चांद पर भी उगते हैं। चंद्रयान नए भारत की उस स्पिरिट का प्रतीक बन गया है। जो हर हाल में जीतना चाहता है और हर हाल में जीतना जानता भी है। भाजपा नेता शांतिभूषण मिश्रा ने कहा कि मन की बात सुनने से प्रेरणा मिलती है। और काम के प्रति एक नई ऊर्जा का संचार होता है। वहीं युवा भाजपा नेता मनीष कुमार गुप्ता ने कहा कि मन की बात से मिली प्रेरणा को इंसान को जीवन में उतारना चाहिए। इस दौरान डॉ. गजेंद्र पाण्डेय, सभासद प्रतिनिधि अनिल प्रजापति, कपूर चन्द्र जायसवाल, आदर्श श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37408187
Total Visitors
438
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अशक्त एवं वृद्ध लोगों ने किया पोस्टल बैलेट से मतदान

अशक्त एवं वृद्ध लोगों ने किया पोस्टल बैलेट से मतदान पिंडरा, वाराणसी। नीतेश गुप्ता  तहलका 24x7               ...

More Articles Like This