42.8 C
Delhi
Friday, May 17, 2024

जौनपुर : युवक का जला शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी

जौनपुर : युवक का जला शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी 

# युवक की हत्या कर जलाने की आशंका

मुंगरा बादशाहपुर। 
दीपक श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
               थाना क्षेत्र के नारायणडीह गांव में युवक की हत्या कर लाश को जला दी गई। युवक की लाश घर से डेढ़ किलोमीटर दूर बरौलडीह गांव मे टिड शेड के नीचे जली हुई मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
नारायणडीह गांव निवासी हिंदू इंटर कालेज के रिटायर्ड बड़े बाबू रधुराज यादव के पुत्र विनोद यादव उर्फ नन्कू यादव (24) की हत्या कर लाश को पुआल के सहारे जला दी गई।घटना की जानकारी परिजनों को सुबह हुई जब किसी ने जले हुए शव को देखा।परिजनों के मुताबिक विनोद यादव (24) घर पर ही रहकर खेतीबाड़ी का काम करता है।मंगलवार की रात को 8 बजे वह अपने कमरे मे सो रहा था। रात 10 बजे किसी का फोन आया तो वह कमरे से बाहर निकल गया। परिजनों ने सोचा कि वह अभी आ जाएगा। परिजन भी सो गये सुबह उठे तो विनोद अपने बिस्तर पर नहीं था। परिजनों का माथा ठनक गया वह खोजबीन करने लगे।
बुधवार की सुबह 8 बजे किसी ने जानकारी दी कि एक युवक को नारायणडीह गांव के बरौलडीह के पास रामकुमार के बाग मे एक टिन शेड के नीचे जलाकर मारा गया है।परिजन बदहवास मौके पर पहुंचे देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। मृतक युवक विनोद यादव ही था।हत्या की बात सुनकर गांव मे सनसनी फैल गई भारी भरकम भीड़ इकट्ठी हो गई ।पुलिस को जानकारी मिली तो वह मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया।थानाध्यक्ष विवेक तिवारी का कहना है कि पोस्टमार्टम से पता चल पाएगा कि मामला क्या है। लेकिन घटना हत्या की तरफ इशारा कर रहा है।मौके पर सीओ मछलीशहर अतर सिंह भी घटनास्थल पर पहुंच कर परिजनोंसे घटना की जानकारी ली। गांव मे एहतियात के तौर पर थाना मीरगंज, सुजानगंज, पवांरा पुलिस को तैनात किया गया है। युवक की अभी शादी नहीं हुई है। वह अपने 5 भाईयों मे सबसे छोटा था।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37399953
Total Visitors
948
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

वैदेही समिति ने मनाया सीता नवमी महोत्सव 

वैदेही समिति ने मनाया सीता नवमी महोत्सव  शाहगंज, जौनपुर। सौरभ आर्य  तहलका 24x7              सीता नवमी महोत्सव धूमधाम...

More Articles Like This