26.1 C
Delhi
Friday, May 3, 2024

भदोही : शौच करने गई किशोरी को युवक ने मारी गोली, मौके पर ही मौत 

भदोही : शौच करने गई किशोरी को युवक ने मारी गोली, मौके पर ही मौत 

भदोही/वाराणसी। 
मनीष वर्मा 
तहलका 24×7 
               भदोही जिले के कांतिरामपुर गांव में सोमवार को एक युवक ने 16 वर्षीय किशोरी की गोली मारकर हत्या कर दी। साथ में मौजूद चचेरी बहन को छोड़ दिया। किशोरी अपने घर के पास खेत में शौच करने गई थी। उसी दौरान उसको गोली मारी गई। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस का कहना है कि विभिन्न बिंदुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद ही पता चल सकेगा कि हत्या की वजह क्या है।
तहलका प्रतिनिधि के मुताबिक सुरियावां के बिंदनगर कांतिरामपुर निवासी सुनील कुमार बिंद की 16 वर्षीय पुत्री अनुराधा अपनी चचेरी बहन निशा के साथ बुधवार की देर शाम शौच के लिए खेत गई थी। आरोप है कि वहां पहले से ही घात लगाए बैठा मीनापुर निवासी अरविंद उर्फ पंचू विश्वकर्मा ने किशोरी की कनपटी पर बंदूक सटाकर फायर कर दिया। जिससे किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई और आरोपी फरार हो गया। घटना की प्रत्यक्षदर्शी चचेरी बहन निशा बदहवास होकर घर पहुंची और घर वालों को घटना की जानकारी दी। जिससे परिजन घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। परिजन आनन-फानन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया है। किशोरी इंटर की छात्रा थी।
हत्या की वजह का पता नहीं चल पाया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने मौके पर पहुंच कर घटना के संबंध में जानकारी ली और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन कर दिया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37196330
Total Visitors
654
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

मेनका की जीत सुनिश्चित करने को सुल्तानपुर पहुंचे श्रवण सिंह शाहगंज, जौनपुर। एखलाक खान तहलका 24×7 नगर के आजमगढ़ रोड निवासी,...

मेनका की जीत सुनिश्चित करने को सुल्तानपुर पहुंचे श्रवण सिंह शाहगंज, जौनपुर। एखलाक खान  तहलका 24x7              ...

More Articles Like This