35.1 C
Delhi
Friday, May 17, 2024

जौनपुर : विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत किया गया जागरूक 

जौनपुर : विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत किया गया जागरूक 

खेतासराय। 
अज़ीम सिद्दीकी 
तहलका 24×7 
            विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत मंगलवार को नगर पंचायत कार्यालय परिसर में नागरिकों को जागरूक किया गया। संकल्प यात्रा पहुंचने पर लोगों ने स्वागत किया। इस दौरान पीएम स्वनिधि और प्रधानमंत्री आवास योजना के 20 लाभार्थियों को प्रमाणपत्र दिया गया।
भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार जन कल्याणकारी योजनाओं की मदद से सभी देशवासियों की स्थिति में सुधार लाने का प्रयास कर रही है। शहरी आवास के लिए लाभार्थियों को पक्का आवास दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर है। इस दौरान ईओ प्रदीप गिरी और भाजपा मंडल अध्यक्ष ने पीएम आवास योजना और पीएम स्वनिधि योजना के 10-10 लाभार्थियों को लाभ दिया गया। इस मौके पर विभिन्न विभाग की ओर से स्टाल लगाए गए थे। कार्यक्रम में डॉ फैजान, डॉ रश्मि, सभासद शैलेष यादव, मनीष कुमार गुप्ता, शांति भूषण मिश्रा, बृजकुमार यादव, उपेन्द्र नाथ मिश्रा, यावर अली, सिद्धार्थ श्रीवास्तव, कविता श्रीवास्तव, राहुल यादव मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37397275
Total Visitors
419
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

ट्रैक्टर ट्राली चंबल नहर में गिरी, चार की मौत, सात घायल

ट्रैक्टर ट्राली चंबल नहर में गिरी, चार की मौत, सात घायल श्योपुर।  तहलका 24x7                 ...

More Articles Like This