जौनपुर : विश्व शौचालय दिवस पर दिलाई गई स्वच्छता की शपथ

जौनपुर : विश्व शौचालय दिवस पर दिलाई गई स्वच्छता की शपथ

सिकरारा।
दीपक श्रीवास्तव 
तहलका 24×7
               विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर विकास खण्ड सिकरारा के बैजनाथ यादव इंटर कालेज जमालपुर मदारपुर के प्रागंण मे स्वच्छता रन, एक दौड़ सम्पूर्ण स्वच्छता के लिए आयोजित किया गया। इस अवसर पर व्लाक प्रमुख सिकरारा के प्रतिनिधि विजय सिंह धीरू, जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अनूप सिंह एंव सहायक विकास अधिकारी सांख्यिकीय सिकरारा श्वेता शर्मा ने सयुंक्त रूप से सभी लोगो को स्वच्छता शपथ दिलाई।इस अवसर पर स्वच्छता दौड़ का आयोजन किया गया। ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि ने कहा कि ग्राम पंचायतो मे 81 सामूदायिक शौचालय निर्माण कार्य करा दिया गया है, व्यक्तिगत शौचालय के लिए सभी पात्र लाभार्थी आनलाइन करा दे।
अनूप सिंह द्वारा बताया गया कि सभी ग्राम पंचायत को खुले मे शौच मुक्त घोषित करते हुए ओडीएफ प्लस की तरफ चल रहे है, अब ग्राम पंचायतो को पूरी तरह से स्वच्छ रखने के लिए ठोस, तरल अपशिष्ट प्रबंधन की उचित व्यवस्था किया जा रहा है। सफाई कर्मचारी सघं के पदाधिकारी प्रमोद कुमार शर्मा द्वारा स्वच्छता गीत प्रस्तुत किया गया। आये हुए सभी अतिथियों का स्वागत विद्यालय के अध्यक्ष कृष्ण मोहन यादव व प्रधान प्रतिनिधि राजेश यादव द्वारा सयुंक्त रूप से किया गया। संचालन सहायक विकास अधिकारी पंचायत सिकरारा डा रामकृष्ण यादव द्वारा किया गया। इस अवसर पर विवेकानंद यादव ग्राम पंचायत अधिकारी, ब्लाक कोआर्डिनेटर द्वय सिकरारा सूर्य प्रताप सिंह, पंकज सिंह, सरिता सिंह, अर्चना यादव, स्मृति सोनकर, मीरा मौर्या, शैलकुमारी यादव, विपिन, निर्मला, कपिलदेव, रोहित, रविशंकर, प्रेमचंद, पंचायत सहायक पूजा यादव, फरीन बानो, जयप्रकाश यादव, तेजबहादुर, कुलदीप, प्रमोद, जैनेन्द्र, मनोज शर्मा, विशाल श्रीवास्तव, बच्चूलाल आदि उपस्थित रहे।
Previous articleप्रयागराज : विद्यार्थी का उद्देश्य स्वावलंबी भारत- डॉ रश्मि शुक्ला
Next articleजौनपुर : बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे की बट से घायल कर लूटी बाइक
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?