21.1 C
Delhi
Saturday, February 14, 2026

जौनपुर : व्यवसाईयो ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए दिया साढ़े तीन लाख

जौनपुर : व्यवसाईयो ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए दिया साढ़े तीन लाख

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
                   श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह अभियान में व्यवसायियों ने साढ़े तीन लाख रूपए समर्पण निधि के रुप में दिया।मंगलवार को धन संग्रह अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह व नगर अभियान समिति प्रभारी प्रदीप जायसवाल के नेतृत्व में सदस्यों ने प्रमुख व्यवसायियों से साढ़े तीन लाख रुपये समर्पण निधि प्राप्त किया।

जिसमें प्रमुख रूप से पापुलर रोलिंग मिल के अधिष्ठाता धर्मपाल जायसवाल ने एक लाख एक हजार, मनोज जायसवाल इक्यावन हजार, छेदी राम राम पलट इक्यावन हजार, डा. सुधाकर मिश्रा इक्यावन हजार, राम अवतार अग्रहरि इक्कीस हजार, सोनू मोनू अग्रहरि ग्यारह हजार, गजानंद गिडवानी ग्यारह, उमेश जायसवाल ग्यारह हजार व देशी भण्डार मिष्ठान के अधिष्ठाता श्रीष मोदनवाल इक्कीस हजार रूपए का सहयोग दिया। व्यापारियों ने साढ़े तीन लाख रूपए की धनराशि चेक के माध्यम से प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण के लिए दिया है।

इस अवसर पर सह अभियान प्रमुख ईशान “राम”, प्रचारक पवन जी, चिंता हरण शर्मा, भुपेंद्र सिंह, सुनील तिवारी, समिति सदस्य अनिल मोदनवाल जी, संघचालक दिलीप जी, नगर कार्यवाह हनुमान जी, सह नगर कार्यवाह अखिलेश मिश्र जी, श्रीराम बस्ती अभियान प्रमुख रूपेश जायसवाल जी, संस्कार भारती अध्यक्ष श्रवण जी उपस्थित रहे।
Feb 02, 2021

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

पीड़ित को नहीं मिल रहा न्याय, मंडलायुक्त से लगाई न्याय की गुहार 

पीड़ित को नहीं मिल रहा न्याय, मंडलायुक्त से लगाई न्याय की गुहार  # तहसील में जिम्मेदारों द्वारा कागजी घोड़े दौड़ाने...

More Articles Like This