राष्ट्रवादी सहस्त्रबाहु मंच के पूर्वांचल प्रदेश अध्यक्ष बने अर्पित जायसवाल

राष्ट्रवादी सहस्त्रबाहु मंच के पूर्वांचल प्रदेश अध्यक्ष बने अर्पित जायसवाल

शाहगंज, जौनपुर।
अखलाक खान 
तहलका 24×7
               राष्ट्रवादी सहस्त्रबाहु मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजितेश जायसवाल ने संगठन को मजबूती प्रदान करने की दिशा में एक अहम निर्णय लेते हुए अर्पित जायसवाल को पूर्वांचल प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस नियुक्ति से संगठन कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।नियुक्ति की जानकारी मिलते ही अर्पित जायसवाल के आवास पर बधाई देने वालों का तांता लग गया।
उपस्थित लोगों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अजितेश जायसवाल एवं राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस निर्णय को संगठन हित में बताया। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि अर्पित जायसवाल के नेतृत्व में पूर्वांचल क्षेत्र में संगठन और अधिक सशक्त एवं सक्रिय होगा। इस अवसर पर लोगों ने अर्पित जायसवाल को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
बधाई देने वालों में शरद जायसवाल, आशीष जायसवाल, सौरभ मोदनवाल, विवेक मोदनवाल, पंकज जायसवाल, मुकेश अग्रहरि, अनूप अग्रहरि, शैलेष मोदनवाल, गौरव मोदनवाल, शिवम जायसवाल, अतुल जायसवाल, हेमंत जायसवाल, टिंकू, अरुण, अनुज सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता प्रमुख रुप से उपस्थित रहे।
Previous articleस्वामी धारकुंडी महराज हुए ब्रह्मलीन, श्रद्धालुओं में गहरा शोक
Next articleमेधावियों को उचित प्लेटफार्म तक पहुंचना मकसद: डॉ. एनपी सिंह
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?