40.6 C
Delhi
Saturday, May 18, 2024

जौनपुर : शाहगंज पुलिस की कारस्तानी फिर हुई चर्चा-ए-खास 

जौनपुर : शाहगंज पुलिस की कारस्तानी फिर हुई चर्चा-ए-खास 

# गाय के साथ पकड़े गए युवक को पांच दिन बाद जेल भेजा गांजा तस्करी में 

शाहगंज। 
एख़लाक खान 
तहलका 24×7 
              कोतवाली पुलिस की कार्यप्रणाली एक बार फिर सुर्खियों में है। चर्चा है कि कोतवाली पुलिस ने साल का पहला मुकदमा ही फर्जी दर्ज किया है। बताते चलें कि पुलिस ने रविवार को एक व्यक्ति को 2 किलो 200 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार करने का दावा किया और एनडीपीएस एक्ट में उसका चालान न्यायालय भेज दिया।लेकिन चर्चा यह है कि उक्त व्यक्ति को चार दिन पहले पुलिस ने एक गाय के साथ गिरफ्तार किया था। चार दिन कोतवाली में बिठाए रखने के बाद उसे गांजे के साथ गिरफ्तार बता दिया। पुलिस की यह कार्यप्रणाली चर्चा का विषय बनी है।
जानकारी के मुताबिक बकुची निवासी सुफियान पुत्र मोहम्मद खलील को कोतवाली पुलिस ने पांच दिन पहले तब पकड़ा था जब वो खरौना गांव से एक गाय खरीदकर घर लौट रहा था। कई दिन थाने में बिठाए रखने के बाद पुलिस ने दावा किया कि उसे शनिवार को सघन चेकिंग अभियान के दौरान गिरफ्तार किया गया और उसके पास से 2 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद किया गया। बताते चलें कि सुफियान के खिलाफ साल 2019 में भी मारपीट का एक मामला दर्ज है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37409408
Total Visitors
366
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अशक्त एवं वृद्ध लोगों ने किया पोस्टल बैलेट से मतदान

अशक्त एवं वृद्ध लोगों ने किया पोस्टल बैलेट से मतदान पिंडरा, वाराणसी। नीतेश गुप्ता  तहलका 24x7               ...

More Articles Like This