32.8 C
Delhi
Sunday, May 5, 2024

जौनपुर : जेसीआई शाहगंज संस्कार ने धूमधाम से मनाया नव वर्ष 

जौनपुर : जेसीआई शाहगंज संस्कार ने धूमधाम से मनाया नव वर्ष 

# हर्षोल्लास के साथ सुबह काटा केक, शाम को वितरित किया भोजन 

शाहगंज। 
एख़लाक खान 
तहलका 24×7 
              जेसीआई शाहगंज संस्कार द्वारा नव वर्ष के अवसर पर नगर के चूड़ी मोहल्ला स्थित यादव तिराहे पर नव वर्ष अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें संस्थान के सदस्य पदाधिकारी के अलावा काफी संख्या में संभ्रांत नागरिकों के बीच केक काटकर जश्न मनाया गया।
अध्यक्ष जेसी एचजीएफ सरफराज ने आगंतुकों का स्वागत किया। समारोह को पब्लिक रिलेशन से जोड़ते हुए जेसीआई के प्रचार प्रसार के साथ युवाओं को जोड़ने का प्रयास रहा। समारोह में लोगों के जलपान आदि की व्यवस्था की गई। अंत में समारोह संयोजक जेसी मुराद अली व सचिव जेसी विनायक गुप्ता ने संयुक्त रूप से लोगों का आभार प्रकट किया।
वहीं नव वर्ष की संध्या पर “इच वन फीड वन” के तहत अन्न अर्पण कार्यक्रम में गरीब असहाय परिवारों को रविवार की शाम भोजन वितरण का कार्य किया गया। नगर के अयोध्या मार्ग, आजमगढ़ मार्ग, नई सब्जी मंडी व कांशी राम आवास के समीप सड़क किनारे झोपड़ी में रह रहे बेहद असहाय, निर्बल और जरूरतमंद 109 परिवार के लगभग 450 लोगों को भोजन कराया गया। कार्यक्रम संयोजक जेसी हसन मेंहदी, सह. संयोजक रजा हुसैन के अलावा संस्कार टीम के पूर्व अध्यक्ष जेसी एखलाक खान, जेसी विशाल, जयसवाल जेसी पंकज सिंह समेत सभी साथियों की महती भूमिका रही।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37231577
Total Visitors
1088
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

सिर कूंचकर अपराधी की हत्या से सनसनी, कुएं में मिला शव

सिर कूंचकर अपराधी की हत्या से सनसनी, कुएं में मिला शव गाजीपुर। तहलका 24x7                 भुड़कुड़ा...

More Articles Like This