जौनपुर : सदैव लोगों को जागरूक करने का कार्य करती है जेसीआई- दिनेश टण्डन
# जेसीआई जौनपुर ने धूमधाम से मनाया महान दिवस
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
जनपद की अग्रणी संस्था जेसीआई जौनपुर के अध्यक्ष डॉ. संदीप पाण्डेय के नेतृत्व एवं जेसी सप्ताह चेयरमैन दिलीप सिंह व को चेयरमैन सौरभ बरनवाल के संयुक्त सहयोग से नगर के एक होटल में महान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश टण्डन के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।संस्थाध्यक्ष डॉ. संदीप पाण्डेय ने अपने स्वागत भाषण में मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों का स्वागत करते हुए लोगों को अवगत कराया कि जेसीआई जौनपुर संस्था 58 वर्ष पुरानी संस्था है।

प्रत्येक वर्ष 15 सितम्बर को यह महान दिवस हमारे पूर्व अध्यक्षों के सम्मान में किया जाता है। तत्पश्चात सप्ताह चेयरमैन द्वारा साप्ताहिक कार्यकाल के रिपोर्ट में लोगों को बताया कि संस्था द्वारा पूरे सप्ताह नगर भर में विभिन्न कार्यक्रम को किया गया तथा इन कार्यक्रमों में सहयोग करने वाले सभी कार्यक्रम निदेशक मनीष मौर्या, शिवेन्द्र सेठ, आशुतोष जायसवाल, अजय गुप्ता, डॉ. प्रशांत द्विवेदी, सूर्यान्क साहू, डॉ. आनन्द प्रकाश, प्रदीप जायसवाल, प्रदीप सिंह, आरिफ अंसारी, शुभम जायसवाल, रत्नेश शर्मा, सीए रितुल पाठक को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।संस्थाध्यक्ष डा. संदीप पाण्डेय ने आये हुए पूर्व अध्यक्ष चंद्रमोहन वर्मा, डॉ. मदन मोहन वर्मा, शकील अहमद, डॉ. एसके सिंह, संजय बैंकर्स, राधेरमण जायसवाल, कृष्ण कुमार जायसवाल, रत्नेश गुप्ता, शशांक सिंह रानू, राकेश जायसवाल, विक्की सेठ, आलोक सेठ, संतोष अग्रहरी, धर्मेंद्र सेठ, गौरव सेठ, मिर्जा डाबर बेग, पूनम जायसवाल, ज्योति जायसवाल को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया।


















