34.1 C
Delhi
Monday, May 20, 2024

जौनपुर : सभागार के उद्घाटन समारोह में विधि-विधान से किया गया सरस्वती पूजन

जौनपुर : सभागार के उद्घाटन समारोह में विधि-विधान से किया गया सरस्वती पूजन

खुटहन। 
मुलायम सोनी 
तहलका 24×7
                   क्षेत्र अंतर्गत ग्राम विकास इंटर कॉलेज में नव निर्मित सभागार का मंगलवार को विधान परिषद सदस्य लाल बिहारी यादव ने सरस्वती पूजन कर उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों में शिक्षकों का आपसी विचार, सामंजस्य, शैक्षिक वातावरण और उत्कृष्ठ शिक्षण के लिए सभागार की महती आवश्यकता होती है। जहां शिक्षकों के द्वारा नवाचार के नयी विधाओं पर चर्चा कर उसे अमली जामा पहनाने की पहल की जाती है।
श्री यादव ने कहा कि संसार में एक मात्र शिक्षा ही वह विधा है जिसके बल पर दुर्लभ लक्ष्य को भी सुलभ बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ साथ शिक्षक छात्रों में संस्कार भी भरें। संस्कार हीन छात्र जीवन में कभी सफल नहीं हो सकता। उन्होंने बालिका शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि इनसे दो कुल रोशन होते हैं। बतौर अध्यक्ष पूर्व मंत्री शैलेन्द्र यादव ललई ने तकनीकी शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि आज के परिवेश में कंप्यूटर का ज्ञान और ब्यवसाय आधारित शिक्षा आवश्यक हो गई है। इस मौके पर प्रबंधक डॉ रमेश चंद्र यादव, प्रधानाचार्य अरविंद कुमार, सुनीलकांत तिवारी, ईश्वरदेव यादव, राम अकबाल यादव, लालबहादुर, विनय वर्मा, रामकुमार आदि मौजूद रहे। कालेज की छात्रा एकता प्रजापति और सेजल प्रजापति ने सरस्वती वंदना तथा एनसीसी कैडेट की साक्षी यादव और अंजली यादव ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37431690
Total Visitors
373
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

तेज किया चुनाव प्रचार, अकेले ही सबको टक्कर दे रहे अशोक सिंह

तेज किया चुनाव प्रचार, अकेले ही सबको टक्कर दे रहे अशोक सिंह जौनपुर।  गुलाम साबिर  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This