36.1 C
Delhi
Wednesday, May 8, 2024

सुल्तानपुर : युवाओं के द्वारा ही हो सकता है देश व समाज में बड़े-बड़े परिवर्तन- डॉ मदनमोहन

सुल्तानपुर : युवाओं के द्वारा ही हो सकता है देश व समाज में बड़े-बड़े परिवर्तन- डॉ मदनमोहन

करौंदीकला। 
मुन्नू बरनवाल 
तहलका 24×7 
                     श्री रामकृष्ण मिशन लखनऊ उत्तर प्रदेश के सौजन्य से स्वामी विवेकानंद शिक्षण संस्थान हरीपुर, करौंदीकलां द्वारा आयोजित युवा सम्मेलन में विभिन्न विद्यालयों के 400 छात्र- छात्राओं ने प्रतिभाग किया। युवा सम्मेलन में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता समेत भाषण व गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले छात्र- छात्राओं को संपूर्णानंद विश्वविद्यालय के प्रो. डॉ मदन मोहन मिश्र व विवेकानंद युवा संघ लखनऊ के विपुल कुमार मिश्र व आयोजक अमरीश मिश्र ने सम्मानित किया।
इस अवसर पर युवा सम्मेलन में सम्मिलित अतिथि अध्यापक व समाजसेवी विजय उपाध्याय, राकेश कुमार गुप्ता, अध्यापक शिवप्रताप यादव व विनोद तिवारी ने प्रतिभाग कर रहे युवाओं को संबोधित किया। डॉ मदन मोहन मिश्र ने कहा कि नौजवान ही देश का भविष्य होते हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं के द्वारा ही देश व समाज में बड़े-बड़े परिवर्तन हो सकते हैं। डॉक्टर मिश्र ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए युवाओं को ऊर्जावान व तेजवान बनने की सीख दी। विवेकानंद युवा संघ लखनऊ के विपुल कुमार मिश्र ने कहा कि श्रीरामकृष्ण मठ युवाओं को सकारात्मक दिशा में प्रेरित करने के लिए पूरे देश में युवा सम्मेलन का आयोजन कर रहा है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विजय उपाध्याय ने शिकागो धर्म संसद पर विस्तार से प्रकाश डाला। अध्यापक राकेश गुप्ता ने स्वामी विवेकानंद की भारत भ्रमण पर चर्चा की। अध्यापक शिव प्रसाद यादव, विनोद तिवारी व अन्य ने भी युवाओं को संबोधित किया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य शिव कुमार व संचालक आलोक कुमार बब्लू ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम के आयोजक अमरीश मिश्रा (पत्रकार) ने अतिथियों को अंगवस्त्र व स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा प्रदान कर आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिता में शामिल सौरभ, अजय अग्रहरि, श्रेया मिश्रा, खुशबू कक्षा, अंकित अग्रहरि, संगीत कार्यक्रम में सौरभ, प्रान्शू यादव, रोशनी खरवार का प्रदर्शन सराहनीय रहा। प्रतियोगिता को सफल बनाने में राकेश कुमार, दीपेश सिंह, महेंद्र कुमार यादव, सुधाकर जी, मुकुल कुमार, अरविंद निषाद, जयवीर यादव व ऋषि मोदनवाल आदि का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम संचालन अंतिम मिश्र ने किया। आयोजक अमरीश मिश्र (पत्रकार) ने अतिथियों व छात्र छात्राओं का आभार व्यक्त किया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37292034
Total Visitors
618
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

चिकित्सक बन दवा लिख रहा प्राइवेट कर्मचारी गिरफ्तार 

चिकित्सक बन दवा लिख रहा प्राइवेट कर्मचारी गिरफ्तार  शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7               सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...

More Articles Like This