36.1 C
Delhi
Tuesday, May 21, 2024

जौनपुर : सात वर्षीय छात्रा का अपहरण करने वाली युवती गिरफ्तार 

जौनपुर : सात वर्षीय छात्रा का अपहरण करने वाली युवती गिरफ्तार 

गौरा बादशाहपुर।
तहलका 24×7
           कस्बे के रफीकुल इस्लाम मदरसे के बाहर से बृहस्पतिवार को सात वर्षीय छात्रा का अपहरण करने वाली युवती को पुलिस ने शनिवार को आजमगढ़ के जिवली तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। हालांकि अपहृत छात्रा काे पुलिस ने उसी दिन बरामद कर लिया था।
आजमगढ़ के बरदह थाने के पिलखुवा गांव की रहने वाली छात्रा दुआ खान का बृहस्पतिवार को दोपहर में छुट्टी होने पर मदरसे के बाहर युवती ने अपहरण कर लिया। मां फरहद की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। मां ने बताया था कि उसी गांव में रहने वाली आसिया ने उसकी पुत्री को अपने साथ लेकर फरार हो गई है। इसके बाद पुलिस ने सर्विलांस के जरिये सुराग जुटाकर आजमगढ़ के लालगंज बाजार से अपहृत छात्रा को बरामद कर लिया था लेकिन आरोपी युवती फरार हो गई थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आजमगढ़ से आरोपी युवती को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया कि छात्रा के अपहरण की आरोपी युवती की गिरफ्तारी सुबह आजमगढ़ के जिवली तिराहे से की गई है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37443261
Total Visitors
804
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

एनडीए के साथी ही बिगाड़ दिये भाजपा का खेल

एनडीए के साथी ही बिगाड़ दिये भाजपा का खेल # संगठन की बजाय जातिगत जमीन पर प्रत्याशी के चेहरे पर...

More Articles Like This