13.1 C
Delhi
Monday, January 19, 2026

जौनपुर : 27 जुलाई को पीयू में होगा सावन महोत्सव

जौनपुर : 27 जुलाई को पीयू में होगा सावन महोत्सव

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                   वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में 27 जुलाई को सावन महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस सावन महोत्सव में विभिन्न तरह की प्रतियोगिताओं के साथ-साथ तमाम स्टाल लगाए जाएंगे। कार्यक्रम की समन्वयक डा. जाह्नवी श्रीवास्तव के अनुसार  स्टाल में लगने वाले हस्तनिर्मित वस्तुओं के निर्माण का प्रशिक्षण विश्वविद्यालय के कौशल विकास केंद्र और महिला अध्ययन केन्द्र पर दिया जा रहा है।
हस्तनिर्मित वस्तुओं में धूप, आचार, हैंडमेड झुमके इयररिंग्स और राखी शामिल है। इसके साथ ही 2023 में हुए नगर निकाय चुनावों में विजयी जिले की सभी महिला प्रत्याशियों को सम्मानित किया जाएगा। इन सब के साथ ही सावन में महोत्सव में शिव-पार्वती झांकी, पेड़ों की बारात एवं कजरी गायन भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। विश्वविद्यालय अपनी आसपास की संस्कृति और कलाओं को जिन्दा रखने के लिए ऐसे कार्यक्रम कर रही है ताकि विश्वविद्यालय अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन कर सके।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

इमाम हुसैन के मदीने से कर्बला सफर की याद में निकला 38 रजब का जुलूस

इमाम हुसैन के मदीने से कर्बला सफर की याद में निकला 38 रजब का जुलूस शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7     ...

More Articles Like This