ट्रैक्टर की चपेट में आकर मासूम घायल, हालत नाज़ुक

ट्रैक्टर की चपेट में आकर मासूम घायल, हालत नाज़ुक

सुइथाकला, जौनपुर।
राजेश चौबे
तहलका 24×7
              सरपतहा-समोधपुर मार्ग निर्माण में काम कर रहे बिहारी परिवार की एक चार वर्षीया मासूम ईंट लादकर जा रहे ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर मासूम को स्थानीय सीएचसी ले गयी। हालत नाज़ुक देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
बताया जा रहा है कि उक्त मार्ग निर्माण में बिहार प्रांत के औरंगाबाद जिले के  दाऊदनगर थाना क्षेत्र के ठाकुर बिरहा गांव निवासी श्रीकांत का परिवार जमौली गांव के पास गिट्टी बिछाने का कार्य कर रहा था। भट्ठे से ईंट लादकर जा रहा ट्रैक्टर ट्राली मजदूरों के साथ रही चार वर्षीया मासूम निशा पुत्री श्रीकांत को अपनी चपेट में ले लिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। घटना के बाद चालक फरार हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर मासूम को स्थानीय सीएचसी ले गयी, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाज़ुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है, ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Previous articleबिट्टू बनीं किन्नर प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष
Next articleनारी और कलश दोनों शक्ति का प्रतीक
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?