30.1 C
Delhi
Friday, May 17, 2024

ट्रैक्टर के चपेट में आकर बाइक सवार की मौत

ट्रैक्टर के चपेट में आकर बाइक सवार की मौत

पिंडरा, वाराणसी।
नीतेश गुप्ता 
तहलका 24×7 
             फूलपुर थाना क्षेत्र के मंगारी ब्लॉक मुख्यालय के समीप रविवार की देर रात ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक 50 वर्षीय बाइक सवार की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया।
चोलापुर थाना क्षेत्र के चितईपुर भवानी बारी निवासी मंगल विश्वकर्मा (50) बाइक से एक शादी समारोह में जा रहा था। सामने से आ रही तेज गति ट्रैक्टर मोड़ पर अपना नियंत्रित खो दिया और बाइक सवार को चपेटे में ले लिया। घटना के आधे घंटे बाद मृतक की पहचान हो पाई।
वहीं घटना के बाद भाग रही ट्रैक्टर को ग्रामीणों ने पकड़ने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना पर पहुंची फूलपुर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।मृतक मुंबई की निजी कम्पनी में नौकरी करता था। जो घर से एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मृतक को दो लड़के हैं।
घटना स्थल से दो किमी दूर घर होने के कारण परिजनों के अलावा भारी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर पहुच गए।इंस्पेक्टर फूलपुर ने बताया कि ट्रैक्टर को पुलिस ने कब्जे में लेकर चालक की तलाश में जुट गई है। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज होगा।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37395672
Total Visitors
318
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

ट्रैक्टर ट्राली चंबल नहर में गिरी, चार की मौत, सात घायल

ट्रैक्टर ट्राली चंबल नहर में गिरी, चार की मौत, सात घायल श्योपुर।  तहलका 24x7                 ...

More Articles Like This