तमंचा व कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
खुटहन, जौनपुर।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7. शेखपुर सुतौली गांव के विरवन बाबा स्थान के पास से पुलिस ने सोमवार को संदिग्धों की चेकिंग के दौरान एक युवक को हिरासत में लिया। तलाशी में उसके पास से एक 315 बोर तमंचा, कारतूस व खोखा बरामद करने का दावा किया। आरोपित जौनपुर के अलावा सुल्तानपुर और अंबेडकर नगर जिले के थानों में चोरी, आर्म्स एक्ट, दुष्कर्म, हत्या के प्रयास सहित विभिन्न संज्ञेय अपराधों में वांछित चल रहा है।

आवश्यक लिखापढ़ी के बाद उसे चलान न्यायालय भेज दिया गया।थानाध्यक्ष रामाश्रय राय हमराहियों संग सुबह उक्त स्थान पर संदिग्धों की चेकिंग कर रहे थे। तभी उन्हें सामने की तरफ से एक व्यक्ति पैदल आता दिखा। पुलिस को देख वह पीछे मुड़कर भागने लगा। शक होने पर पुलिस टीम ने उसे घेरकर पकड़ लिया।

उसके पास से एक तमंचा और कारतूस का खोखा बरामद हुआ। उसने अपना नाम रोहित पाल व निवासी गांव शेरपुर पथरा बताया। छानबीन में पता चला कि रोहित पाल के खिलाफ तीन जिलों के अलग अलग थानों में चोरी, हत्या के प्रयास, दुष्कर्म और आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज है। जिसकी तलाश पुलिस कर रही थी।








