44 C
Delhi
Saturday, May 18, 2024

तिहाड़ जेल के कैदियों के बीच हिंसक झड़प, एक की मौत 

तिहाड़ जेल के कैदियों के बीच हिंसक झड़प, एक की मौत 

नई दिल्ली। 
तहलका 24×7
              भारत की सबसे बड़ी जेल तिहाड़ में हुई हिंसक घटना में एक कैदी की हत्या कर दी गई।मृतक कैदी की शिनाख्त दीपक (29) के रुप में हुई। वह अंडर ट्रायल कैदी था। वेस्ट दिल्ली के डीसीपी विचित्रवीर से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल से दीपक के मौत की जानकारी मिली। उन्होंने बताया कि जब कैदी को अस्पताल लाया गया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके सीने पर इंजरी थी।
तिहाड़ सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जेल नंबर तीन में बंद दीपक तिहाड़ में सेवादार के तौर पर काम करता था। उसका दूसरे कैदी से झगड़ा हो गया, जहां दूसरे कैदी ने जानलेवा हमला कर दिया। तिहाड़ सूत्रों के अनुसार, हमला करने वाले कैदी का नाम अब्दुल बसीर है। जो एक अफगानी नागरिक है, और लाजपत नगर थाने से तिहाड़ जेल में हत्या के प्रयास के एक मामले में बंद है।
दीपक शकूरपुर का रहने वाला था। उसपर हत्या का एक मामला दर्ज है। उसे पुलिस ने पश्चिम विहार थाना इलाके से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने मामले में किसी भी गैंगवार जैसी कोई बात होने से इनकार किया है। पुलिस का कहना है कि दोनों के बीच शुक्रवार को खाने को लेकर झगड़ा हुआ, जिसके बाद दोपहर में उस कैदी ने हमला कर दिया। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी कैदी पर हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37410983
Total Visitors
390
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत शाहगंज, जौनपुर।  गुलाम साबिर  तहलका 24x7               ...

More Articles Like This