44 C
Delhi
Saturday, May 18, 2024

सिपाही ने खुद को मारी गोली, स्टेटस पर लिखा-मुझे माफ करना

सिपाही ने खुद को मारी गोली, स्टेटस पर लिखा-मुझे माफ करना

अमरोहा। 
तहलका 24×7
               अमरोहा में सिपाही ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उसकी नियुक्ति बागपत में थी। वह ट्रेन के इंतजार में अमरोहा रेलवे स्टेशन पर बैठा था। सिपाही का नाम तय्यब है, जो अमरोहा के जोया कस्बे में रहता था। सुसाइड करने से पहले सिपाही तैय्यब ने अपने स्टेटस में लिखा कि मुझा माफ करना। इसे मेरी बुजदिली न समझना। आत्महत्या की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
मामले की सूचना मिलते ही जीआरपी, आरपीएफ और सिविल पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहां पता लगा कि सिपाही अमरोहा के ही जोया कस्बे का रहने वाले था। सिपाही की तैनाती बागपत जिले के न्यायालय में चल रही थी। वह चुनाव ड्यूटी के लिए जा रहा था। सुसाइड करने से कुछ मिनट पहले व्हाट्सएप पर स्टेटस लगाया जिसमें लिखा- ”जो मैं करने जा रहा हूं उसके लिए मुझे माफ करना, इसे मेरी बुझदिली मत समझना। बस इसके अलावा कोई रास्ता नहीं है‌‌।
डिडौली थाना इलाके के जोया कस्बे के रहने वाले सिपाही तैय्यब के सुसाइड करने की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गये।सुसाइड का कारण अब तक पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अधिकारियों ने तैय्यब के घर वालों को सूचना दी।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37410862
Total Visitors
385
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत शाहगंज, जौनपुर।  गुलाम साबिर  तहलका 24x7               ...

More Articles Like This