32.1 C
Delhi
Monday, May 20, 2024

तीन दिन से लापता छात्र का  शव श्मशान के नाले में मिला

तीन दिन से लापता छात्र का शव श्मशान के नाले में मिला

परिजनों में मचा कोहराम, लगाया हत्या का आरोप

खेतासराय, जौनपुर। 
अजीम सिद्दीकी 
तहलका 24×7 
             स्थानीय थाना क्षेत्र के मनीकला गांव निवासी कक्षा पांच के छात्र का शव शुक्रवार को पड़ोसी गांव स्थित श्मशान घाट के नाले की जलकुम्भी में मिलने से सनसनी फ़ैल गई। पुलिस ने नामजद आरोपियों की निशानदेही पर छात्र के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छात्र की मां ने तीन नामजद आरोपियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था।
जानकारी के अनुसार सूरज बिंद 14 पुत्र ओमप्रकाश बिंद उर्फ भोनू गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच का छात्र था, जो 12 मार्च की शाम घर से गांव निवासी कुलदीप बिंद की बारात जाने के लिए कह कर निकला, लेकिन दूसरे दिन नही लौटा। परिवार के लोगों के पूछताछ करने पर पता चला की वह बारात गया ही नहीं था। तभी से परिजन सूरज बिंद की खोजबीन कर रहे थे। पुलिस को भी छात्र  के गुमशुदगी की सूचना दी गई थी। पुलिस गांव में छात्र के साथ देखे गए संदिग्ध आरोपियों से पूछताछ कर रही थी। उन्हीं संदिग्ध युवकों की निशानदेही पर शुक्रवार को  सूरज बिंद का शव क्षेत्र के फरीदपुर गांव के श्मशान घाट के पास नाले में मिट्टी के नीचे दबा कर ऊपर से जलकुम्भी रखकर ढका मिला।
शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। मां गुडडी देवी का रो रो कर बुरा हाल है।पिता ओमप्रकाश रोजी-रोटी के सिलसिले में मुंबई गए हुए थे। चार भाई बहनों में सूरज सबसे बड़ा था।मामले में थानाध्यक्ष दीपेन्द्र सिंह ने बताया कि मृतक छात्र सूरज बिंद का शव आरोपियों की निशानदेही पर बरामद कर लिया गया है। मां की तहरीर पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आगे की कारवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37433031
Total Visitors
306
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

तेज किया चुनाव प्रचार, अकेले ही सबको टक्कर दे रहे अशोक सिंह

तेज किया चुनाव प्रचार, अकेले ही सबको टक्कर दे रहे अशोक सिंह जौनपुर।  गुलाम साबिर  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This