34.1 C
Delhi
Monday, May 20, 2024

युवती के अपहरण का आरोप, सीओ से लगाई न्याय की गुहार 

युवती के अपहरण का आरोप, सीओ से लगाई न्याय की गुहार 

शाहगंज, जौनपुर। 
एम. ई. खान 
तहलका 24×7 
             कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को अगवा करने का मामला सामने आया है। युवती की मां ने पुलिस को मामले की तहरीर दी  लेकिन उसे अभी तक कोई जवाब नहीं मिला। थक-हारकर पीड़ित मां ने क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की है।
जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने बताया कि बीते 6 मार्च की शाम उसकी बेटी शौच के लिए घर से निकली थी। तभी गांव के ही एक युवक ने उसे जबरदस्ती अपनी बाइक पर बिठाया और कहीं लेकर चला गया। महिला ने बताया कि उसने इसकी लिखित सूचना पुलिस को दी थी, लेकिन अभी तक ना तो उसकी बेटी का पता चला, ना ही पुलिस की तरफ से कोई जवाब मिला।
महिला को डर है कि उसकी बेटी के साथ कोई अप्रिय घटना न हुई हो। पीड़िता ने सीओ से आरोपी युवक को तलाश कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और उसकी बेटी का पता लगाने की अपील की है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37432437
Total Visitors
247
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

तेज किया चुनाव प्रचार, अकेले ही सबको टक्कर दे रहे अशोक सिंह

तेज किया चुनाव प्रचार, अकेले ही सबको टक्कर दे रहे अशोक सिंह जौनपुर।  गुलाम साबिर  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This