17.1 C
Delhi
Friday, November 14, 2025

दरोगा जी का बेटा हथियार तस्कर निकला

दरोगा जी का बेटा हथियार तस्कर निकला

# 17 बंदूकों के साथ एसटीएफ ने पकड़ा, एके-47 भी कर चुका है सप्लाई

मेरठ। 
तहलका 24×7 
              यूपी पुलिस के दरोगा का बेटा हथियार तस्कर निकला। एसटीएफ ने आरोपी रोहन को गिरफ्तार किया। उसके पास से 17 बंदूकें और 700 कारतूस मिले हैं। रोहन हथियार सप्लाई का एक गैंग चला रहा था। यह गैंग एके-47 तक की सप्लाई कर चुका है।
गैंग के बाकी सदस्यों की तलाश में एसटीएफ की टीम जुटी हुई है। टीम दरोगा के बेटे रोहन से पूछताछ कर रही है कि वह अब तक कहां-कहां हथियारों की सप्लाई कर चुका है। रोहन के पिता राकेश सिंह यूपी पुलिस में दरोगा हैं। इन दिनों उनकी तैनाती मथुरा में है।
आरोपी रोहन ने पोस्ट ग्रेजुएशन किया। उसने दरोगा परीक्षा की भी तैयारी की, लेकिन पास नहीं कर पाया। इसके बाद वह ठेकेदारी करने लगा। इसी दौरान उसकी मुलाकात हथियार तस्कर अनिल बालियान से हुई। ज्यादा पैसा कमाने के लालच में वह हथियारों की तस्करी का काम करने लगा। रोहन ग्राहकों को खोजता था, उनका नेटवर्क तैयार करता था। सौदा तय होने के बाद वह हथियार सप्लाई करता था।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

महिला ने घूरने से रोका तो दबंगों ने दम्पती को पीटा

महिला ने घूरने से रोका तो दबंगों ने दम्पती को पीटा पिंडरा, वाराणसी। नितेश गुप्ता तहलका 24x7            ...

More Articles Like This