दारोगा ने खुद को गोली मारी, मौके पर मौत

दारोगा ने खुद को गोली मारी,मौके पर मौत

वैशाली, बिहार।
तहलका 24×7 
            जिले में एक दारोगा ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।मृतक की पहचान कौशल कुमार के रुप में हुई है,जो जढुआ ओपी प्रभारी के पद पर तैनात थे।वह 2019 बैच के दारोगा थे और करीब 15 दिन पहले ही यहां पोस्टिंग हुई थी।इससे पहले वे विदुपुर थाने में तैनात थे।
पुलिस के अनुसार वे नगर के बैंकमैन कॉलोनी स्थित किराए के मकान में अकेले रहते थे।वहीं उन्होंने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली,जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना पर एसपी विक्रम सिहाग और एसडीपीओ सुबोध कुमार मौके पर पहुंचे और जांच शुरु कराई।फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है।आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।
Previous articleपांचवी यूनिवर्सिटी का रास्ता साफ, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी
Next articleपूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई का निधन, 93 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?