दारोगा बाबू ही निकले चोर 

दारोगा बाबू ही निकले चोर 

# अपने ही थाने से दरोगा ने चुराई जीप, उसकी जगह खटारा वाहन रख दिया

बेगूसराय।
तहलका 24×7
                बिहार के बेगूसराय में चोरी का अजीब मामला सामने आने से पुलिस अधिकारी भी हैरान हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि चोर कोई और नहीं बल्कि पुलिस विभाग का ही दरोगा निकला। मामला मटिहानी थाना बेगूसराय से जीप चोरी का है
चोरी का आरोप थाना के दारोगा सुजीत कुमार वर्तमान में नगर थाना, सहयोगी मटिहानी निवासी कारी सिंह, गोनू सिंह, मटिहानी थाना में कार्यरत प्राइवेट ड्राइवर मो. जाकिर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इस चोरी के मामले में खुलासा किया तो हैरानी हुई। पुलिस के मुताबिक 7 फरवरी को बदलपुरा चौक के समीप कमांडर जीप ने एक साइकिल पर सवार दो छात्राओं को टक्कर मार दी थी। घटना में एक छात्रा की मौके पर मौत हो गई थी, एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हुई थी। मृतक छात्रा की पहचान बबलू ठाकुर की 18 वर्षीय पुत्री शिमी कुमारी के रूप मे हुई थी।
इस घटना के बाद लोगों ने सड़क जामकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जिस कमांडर जीप से मौत हुई थी उसे जब्त कर मटिहानी थाना में लगा दिया। इसी क्रम में कमांडर जीप के गायब होने और दूसरे कमांडर जीप को वहां लगा देने की आशंका हुई। पुलिस को जैसे ही इस मामले की जानकारी मिली तो 15 फरवरी को थाना परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की। वीडियो में दिखा कि दारोगा सुजीत कुमार अपने सहयोगियों के साथ जीप को धक्का देकर थाना से हटाते नजर आ रहे हैं।
जिस वक्त ये घटना हुई उस वक्त सुजीत कुमार मटिहानी थाना में एएसआई थे। प्रमोशन मिलने के बाग नगर थाना बेगूसराय में तबादला कर दिया गया। लेकिन सुजीत कुमार मटिहानी थाना परिसर के ही आवास में रह रहे हैं। चार वर्षों की ड्यूटी के दौरान स्थानीय लोगों से अच्छी जान पहचान हो गयी, यही कारण है कि स्थानीय लोगों के सहयोग से चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस के अनुसार थाना परिसर से जीप चोरी के बाद उसी जगह एक खटारा जीप लगा दी गयी।
इस संबंध में डीएसपी सदर द्वितीय भास्कर रंजन ने बताया कि नगर थाना में पदस्थापित एसआई जो पूर्व में मटिहानी थाना में एएसआई के पद पर कार्यरत थे। उन्हें और उनके सहयोगी को गिरफ्तार किया गया है।
जब्त कमांडर जीप पर नजर पड़ी तो वह बदली नजर आई। शक होने पर तहकीकात के लिए सीसीटीवी कैमरा खंगाला गया तो पता चला की 15 फरवरी की रात दरोगा सुजीत कुमार अपने तीन सहयोगी के साथ जीप को धक्का देकर वहां से हटाए हैं। उसके बदले एक दूसरी जर्जर कमांडर जीप को रख दिया। मामले में दरोगा सुजीत कुमार सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Previous articleकंपनी के मालिक समेत मैनेजर का अपहरण
Next articleदूल्हे ने स्टेज पर दुल्हन को मारा थप्पड़
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?