दिनदहाड़े ज्वेलर्स से 50 लाख की लूट, बदमाश गन प्वाइंट पर ले उड़े गहने

दिनदहाड़े ज्वेलर्स से 50 लाख की लूट, बदमाश गन प्वाइंट पर ले उड़े गहने

नई दिल्ली। 
तहलका 24×7 
               राजधानी के भीड़भाड़ वाले इलाके चांदनी चौक में बुधवार को दिनदहाड़े एक ज्वेलरी शॉप में हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोलकर करीब 50 लाख रुपये के गहनों की लूट को अंजाम दे दिया।घटना से इलाके के कारोबारियों में दहशत फैल गई है।मिली जानकारी के अनुसार किनारी बाजार की गली अनार वाली में स्थित‘रिया गोल्ड’नामक ज्वेलरी शॉप में दोपहर के समय कुछ बदमाश ग्राहक बनकर दाखिल हुए।
उस समय कर्मचारी कुछ ग्राहकों को गहने दिखा रहे थे। थोड़ी देर बातचीत करने के बाद बदमाशों ने अचानक बंदूक निकाल ली और कर्मचारियों को गन प्वाइंट पर ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बदमाशों ने कर्मचारियों से कहा कि जो भी कीमती गहने हैं, उन्हें तुरंत निकालकर दे दें। जान का खतरा देखते हुए कर्मचारियों ने विरोध नहीं किया और शो-केस में रखे गहने बदमाशों को सौंप दिए। बदमाश करीब 50 लाख रुपये मूल्य के आभूषण लेकर फरार हो गए।
घटना के बाद डरे-सहमे कर्मचारी दुकान से बाहर आए और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरु कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। चांदनी चौक जैसे संवेदनशील और अत्यंत व्यस्त बाजार में हुई इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कारोबारियों ने इलाके में पुलिस गश्त बढ़ाने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Previous articleनशीला पदार्थ खिलाकर व्यापारी से लाखों रुपए की लूट, झाड़ियों में फेंककर हुए फरार
Next articleदुनिया के 97 देश खत्म कर चुके हैं मौत की सजा, भारत की जेलों में बंद हैं मृत्युदंड पाए 574 अपराधी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?