17.1 C
Delhi
Tuesday, November 25, 2025

दूल्हा-दुल्हन कार और स्कॉर्पियो 100 फीट गहरी खाई में गिरी, दो की मौत

दूल्हा-दुल्हन कार और स्कॉर्पियो 100 फीट गहरी खाई में गिरी, दो की मौत                                       

मधेपुरा।
तहलका 24×7
              बिहार के मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थाना क्षेत्र में रविवार देर रात बारात से लौट रही एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर बलुआहा पुल के पास करीब 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाकी सवार किसी तरह जान बचाकर बाहर निकले। सुबह स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
घटना रात करीब 3 से 4 बजे के बीच की बताई जा रही है। घने कोहरे के कारण चालक को कुछ दिखाई नहीं दिया और स्कॉर्पियो सीधे पुल से नीचे नदी किनारे खाई में जा गिरी। मृतकों की पहचान मुरलीगंज थाना क्षेत्र के सिंगियान निवासी चंद्रकिशोर यादव (55) और पश्चिम बंगाल के मालदा निवासी चिंटू अग्रवाल (30) के रुप में हुई। चिंटू अग्रवाल दूल्हे का दोस्त बताया जा रहा है। हादसे में सिर्फ स्कॉर्पियो ही नहीं गिरी। दूल्हे की कार भी पुल से करीब 500 मीटर दूर गड्ढे में जा गिरी, लेकिन उसमें सवार सभी लोग सुरक्षित बच निकले।
स्कॉर्पियो में कुल छह लोग सवार थे, जिनमें से चार ने किसी तरह जान बचाई और मौके से चले गए। चालक भी फरार बताया जा रहा है।बारात मुरलीगंज प्रखंड के तिनकोनामा से सिंहेश्वर स्थान गई थी। शादी संपन्न होने के बाद बाराती वापस लौट रहे थे। एनएच-107 पर रामपुर बलुआहा नदी के पास यह दर्दनाक हादसा हुआ। सुबह जब ग्रामीणों ने पुल के नीचे दोनों गाड़ियां देखीं तो हड़कंप मच गया।
सूचना मिलते ही सैकड़ों लोग मौके पर जमा हो गए।पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों वाहनों को बाहर निकाला। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस चालक की तलाश कर रही है और मामले की छानबीन शुरु कर दी है। हरिपुर कला पंचायत के मुखिया आलोक कुमार ने बताया कि बलुआहा पुल के पास कोहरे की वजह से आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। उन्होंने पुल के दोनों ओर डिवाइडर व चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं से मिला महिला का शव

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं से मिला महिला का शव खेतासराय, जौनपुर।  डॉ. सुरेश कुमार तहलका 24x7              क्षेत्र...

More Articles Like This