39.1 C
Delhi
Friday, May 17, 2024

दूसरे राउंड में 100 विद्यार्थी पहुंचे डेक्कन

दूसरे राउंड में 100 विद्यार्थी पहुंचे डेक्कन

# ओसियन टेक्नोलॉजी कंपनी प्लेसमेंट के लिए आई

जौनपुर। 
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
            वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के सेंट्रल एंड ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल ने डेक्कन हेल्थकेयर और ओसियन टेक्नोलॉजी के साथ प्लेसमेंट ड्राइव किया जा रहा है। विश्वविद्यालय में चल रहे प्लेसमेंट की प्रक्रिया में बी.फार्मा. और इंजीनियरिंग विभाग के प्लेसमेंट के लिए डेक्कन हेल्थकेयर एवं ओसियन टेक्नोलॉजी कंपनी सोमवार को आई।इस अवसर पर कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने कहा आगे इसी क्रम में छात्रों के हित के लिए नामचीन कंपनियां आती रहेंगी।
हमारे छात्रों को अवसर देती रहेंगी। उन्होंने छात्रों के हौसले को बढ़ाया और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
ओसियन टेक्नोलॉजी द्वारा इस प्लेसमेंट की प्रक्रिया को चार भागों में बांटा गया। प्लेसमेंट प्रक्रिया को शुरू करने से पहले उन्होंने सभी छात्रों के साथ प्री प्लेसमेंट वार्ता की जिसमें उन्होंने बच्चो को अपनी कंपनी और वहां के कार्यों के विषय में बताया। उन्होंने प्लेसमेंट प्रक्रिया की पहली राउंड एप्टीट्यूड टेस्ट का कराया। इसमें 180 छात्रों में 100 छात्रों ने पास करके दूसरे राउंड के लिए आगे आए, जिसमें सामूहिक चर्चा कराई गई। इसका परिणाम अगले दिन घोषित किया जायेगा।
कार्यक्रम के दौरान प्रो. बीबी तिवारी, प्रो. प्रदीप कुमार,  डॉ. अमरेंद्र सिंह, डॉ. दीप प्रकाश सिंह, डॉ. आलोक दास, डॉ. अनुराग सिंह, सेंट्रल ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के श्याम त्रिपाठी, मुख्य सदस्य यतनदीप दुबे, विकास यादव, नवनीत मौर्य, सरिता सिंह, अनुषा वर्मा, प्रकृति गुप्ता, श्रेय मिश्र, रिचा यादव, आकाश कुमार, राहुल राज, शुभम कुमार आदि छात्र उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37403889
Total Visitors
592
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अशक्त एवं वृद्ध लोगों ने किया पोस्टल बैलेट से मतदान

अशक्त एवं वृद्ध लोगों ने किया पोस्टल बैलेट से मतदान पिंडरा, वाराणसी। नीतेश गुप्ता  तहलका 24x7               ...

More Articles Like This