42.8 C
Delhi
Friday, May 17, 2024

भारतीय अर्थव्यवस्था का वैश्विक अर्थव्यवस्था में बढ़ता योगदान विषय पर व्याख्यान आयोजित 

भारतीय अर्थव्यवस्था का वैश्विक अर्थव्यवस्था में बढ़ता योगदान विषय पर व्याख्यान आयोजित 

जौनपुर। 
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
            वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के व्यावसायिक अर्थशास्त्र विभाग के सेमिनार हाल में भारतीय अर्थव्यवस्था का वैश्विक अर्थव्यवस्था में बढ़ता योगदान विषय पर  व्याख्यान का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य वक्ता छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर के अधिष्ठाता प्रबंध अध्ययन विभाग प्रोफेसर सुधांशू पांड्या ने कहा कि भारत इस समय दुनिया की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन बना हुआ है।
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि 2027 तक भारत जापान और जर्मनी को छोड़कर दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जायेगा।युवाओं के लिए इसमें काफी अच्छे अवसर हैं। वर्तमान समय में डिजिटल युग में भारत में अपार संभावनाएं हैं। कृतिम बुद्धिमत्ता (AI) की अपार संभावनाओं के साथ युवाओं को रोजगारपरख शिक्षा की ओर उन्नयन होना जरूरी है। भारत सेमी कंडक्टर के उत्पादन एवं निर्यात में अग्रणी देशों की सूची में शामिल हो जाएगा। उन्होंने युवाओं के बहुआयामी रोजगार के बारे में व्यापक रूप से विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर मानस पाण्डेय व स्वागत डॉ. आशुतोष कुमार सिंह ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. राकेश कुमार उपाध्याय ने किया।इस कार्यक्रम में डॉ. अंजनी कुमार मिश्र, डॉ. निशा पाण्डेय, डॉ. सुशील सिंह, डॉ.रोहित पाण्डेय सहित बीकॉम एवं एमबीए बिज़नेस इकोनॉमिक्स के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37402193
Total Visitors
535
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

प्रेक्षक ने पुलिस प्रशासन को दिए निर्देश, पर्याप्त संख्या में हो पुलिस बल

प्रेक्षक ने पुलिस प्रशासन को दिए निर्देश, पर्याप्त संख्या में हो पुलिस बल # पिंडरा के दो मतदान केंद्र के...

More Articles Like This