35.1 C
Delhi
Sunday, May 19, 2024

देश और प्रदेश में अराजकता का माहौल : जिलाध्यक्ष

देश और प्रदेश में अराजकता का माहौल : जिलाध्यक्ष

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
            समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राकेश मौर्या की अध्यक्षता में आयोजित मासिक बैठक में नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारी राजेन्द्र सरोज, संजीव साहू, राजेश यादव, संदीप यदुवंशी, जगरनाथ यादव, देवेन्द्र साहू, राकेश पटेल का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। बैठक को संम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राकेश मौर्या ने कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव सबसे बड़ी चुनौती है। यह चुनाव देश के भविष्य को तय करेगा।
उन्होंने कहा कि जिस तरह भाजपा सरकार संविधान को खत्म करने का प्रयास कर रही है वह निन्दनीय है। आज देश और प्रदेश में अराजकता का माहौल है। आयेदिन हत्या, बल्तकार जैसी घटना आम हो गई है। भाजपा सरकार अपराधियों को सहयोग करने में लगी है। आप सभी को अपने परिवार एवं बच्चों का भविष्य सुरक्षित करना है तो भाजपा सरकार को देश और प्रदेश से हटाना ही होगा। यह तभी संम्भव जब समाजवादी पार्टी के नेता कार्यकर्ता अपने गावों क्षेत्रों में घर घर जाकर सबसे पहले समाजवादी विचारधारा के वोटरों को बढ़ाने एवं गलत वोटों को कटाने का काम करें। अपने वोटर लिस्ट की निगरानी भी करते रहिए, क्योंकि विगत चुनाव में देखा गया है कि आखिरी समय में भाजपा समाजवादी पार्टी के विचारधारा वाले वोटरों का नाम कटवाने का काम करते हैं। सरकार ऐसी ही साजिशों को सफल करने के लिए हर तरीका प्रयोग में लगायेंगे, इसके लिए सभी पार्टी के साथी सतर्क रहें और भाजपा  की साजिश एवं जन विरोधी कामों को बता कर जनजन को जगाने का काम करें।
पूर्व एमएलसी लल्लन प्रसाद यादव ने कहा कि भाजपा सरकार केवल लोगों को गुमराह करती है। उनके झूठे वादों को जनता में बताना होगा समझना होगा तभी आने वाले चुनाव में आप ऐसी झूठी सरकार को हटा सकतें है। बैठक में मुख्य रूप से पूर्व विधायक श्रीराम यादव, लालबहादुर यादव, अरशद खान, डा. जितेन्द्र यादव, हीरालाल विश्कर्मा, महेन्द्र यादव, राजेश यादव, हिसामुद्दीन शाह, राहुल त्रिपाठी, रुख्सार अहमद, संजय सरोज, दीपचन्द राम, राजेन्द्र टाईगर, केशजीत यादव, अंखड प्रताप यादव, श्रवण जयसवाल, दिनेश फौजी, लाल मोहम्मद रायनी, दीनानाथ सिंह, मनोज मौर्या, धनश्याम यादव, रामू मौर्या, राम इकबाल, रामजतन, श्याम नरायन बिन्द, अभयराज, महेन्द्र पाल, जेपी यादव, भानुप्रताप मौर्या, शिवजीत यादव, मेवालाल गौतम, हवलदार, चौधरी आदि रहे। संचालन राजेन्द्र यादव ने किया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37421659
Total Visitors
457
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत शाहगंज, जौनपुर। तहलका 24x7                नगर...

More Articles Like This